आगरा: दीपावली पर इस बार लोहे की पाइप के जरिए गंधक-पोटाश खूब चलाया गया, लेकिन इस गंधक- पोटाश को चलाने में हादसा भी हुआ, एक बालक के हाथ के चीथड़े उड़ गए और उसकी अंगुली तक अलग हो गईं।
थाना शमसाबाद के गांव भिक्की में इसे चलाते समय गंधक- पोटाश से भरा पाइप फट गया जिससे बालक के हाथ के चीथड़े उड़ गए। गांव नगला भिक्की में 11 साल का आदित्य पुत्र सुरेश कुशवाह भाई-दूज पर लोहे की पाइप से बनी देशी गन में गंधक-पोटाश भरकर आतिशबाजी कर रहा था।
लेकिन गंधक-पोटाश की मात्रा अधिक हो जाने के कारण चलाते समय लोहे का पाइप फट गया और पाइप फटने से बच्चे के हाथ के चीथड़े उड़ गए, उसकी अंगुली तक जमीन पर गिर गई। परिजन उसे जीवनरेखा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बता दें कि इस बार गांव में नहीं बल्कि शहर में भी लोगों ने खूब गंधक-पोटाश को चलाया। इसे चलाने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं, उन्होंने भी दीपावली पर अपनी रील्स तक बनाईं और सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पोस्ट की।
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026
- “सुरक्षित और स्वावलंबी नारी ही समृद्ध यूपी की नींव”, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने पेश किया 9 वर्षों का ‘सशक्तिकरण मॉडल’ - March 23, 2026
- Agra News: गोकुलपुरा के ऐतिहासिक गणगौर मेले का भव्य समापन; 32 ईसर-गौरा के जोड़ों संग निकली शोभायात्रा, भस्मासुर दहन ने बांधा समां - March 22, 2026