आगरा: थाना जगदीशपुरा के अंतर्गत बोदला- बिचपुरी मार्ग पर स्थित दौने-पत्तल के गोदाम में रविवार की मध्य रात्रि भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाड़ियों को आग पर काबू पाने में तीन से अधिक घंटे का समय लगा। अग्निकांड में लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त सोनकर ने बताया कि बंसल ट्रेडिंग कंपनी के बिचपुरी रोड स्थित गोदाम में रात्रि 12 बजे करीब आग की सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंच गई। आग इतनी विकराल थी कि गोदाम के अंदर से लपटें बाहर तक निकल रही थीं।
आग की भयावहता को देखते हुए अन्य गाड़ियों को भी बुला लिया गया। छह दमकलों को आग बुझाने में तीन घंटे से अधिक समय लगा। बताया जा रहा है कि गोदाम बंद था। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। दमकलकर्मियों ने गोदाम की दीवार को तोड़ कर पानी की बौछार की। उसके बाद अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
Compiled by up18News
- Agra News: ईरान-इजराइल जंग की मार और रसोई में हाहाकार, 10 रुपये वाली ‘SOS थाली’ पर मंडराया संकट का साया - March 23, 2026
- Agra News: थाना हरीपर्वत पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, सालभर से फरार चल रहा बीमा घोटाले का आरोपी ग्वालियर रोड से दबोचा गया - March 23, 2026
- Agra News: मोती कटरा जैन मंदिर में भगवान महावीर जन्मोत्सव की धूम, 28 मार्च से शुरू होगा 5 दिवसीय भव्य समारोह - March 23, 2026