आगरा के ताजनगरी स्थित होटल की पार्किंग में खड़ी। टूरिस्ट बस और टेंपो ट्रैवलर अचानक इसे आग लग गयी। इस घटना से होटल कर्मचारी दहशत में आ गए। इस घटना की सूचना तुरंत क्षेत्रीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गयी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुँच गयी। दमकल कर्मचारियों ने बमुश्किल इस आग पर काबू पाया लेकिन जबतक दो टूरिस्ट बस व एक ऑटो जलकर खाक हो गए।
पूरी घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के ताजनगरी फेस 2 का है।मंगलवार की देर रात एक होटल की पार्किंग में टूरिस्ट बस खड़ी हुई थी। अचानक से रात को टूरिस्ट बस में आग लगी। आग लगने की सूचना पर होटल कर्मचारी बाहर आये लेकिन जबतक आग की लपटें तेज होती गईं और पास में खड़े टैंपो ट्रैवलर को भी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने कई वाहनों को चपेट में ले लिया।
आग की लपटें बेकाबू होने से आग पर काबू पाने में परेशानी होने लगी। कुछ ही देर में पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच गए और आग पर काबू पाया। बस और टेंपो ट्रैलवर पूरी तरह से जल गए। आग की कारणों का पता नही लगा लेकिन प्रथमदृष्टया मामला शार्ट सर्किट का बताया जा रहा है।
होटल कर्मचारी ने बताया कि बताया कि आग लगने की सूचना पर वो बाहर निकल कर आये और पुलिस व दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। आग कैसे लगी क्या कारण थे यह तो नही पता लेकिन दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाकर अत्यधिक नुकसान होने से लिया। अगर बस में पर्यटक होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026