आगरा। तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से भाग गया। महिला के साथ उसका बच्चा भी था पर उसके खरोंच तक नहीं आई है। बच्चा शव के पास बैठकर रोता रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
सैंया क्षेत्र में प्रकाश पेट्रोल पंप के पास तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पर पति-पत्नी, साली और एक बच्चा बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक से बाइक टकराने पर बेकाबू होकर नीचे जमीन पर गिर पड़ी।
बाइक से गिरने के कारण चालक सुल्तान सिंह और उनकी साली घायल हो गई, जबकि पत्नी रजनी की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। रजनी की गोद तीन साल का बच्चा भी था पर उसे खरोंच तक नहीं आई है। घटना के बाद बच्चा मां के शव के पास बैठकर रोता रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
- 150वें स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश करेगी आगरा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला: 25 सितंबर को मुकुट पूजन से होगा भव्य शुभारंभ; वार्षिक पत्रिका ‘रामांजली’ का हुआ विमोचन - August 30, 2026
- अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तीखा प्रहार: आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद भ्रष्टाचार और दबाव को लेकर उठाए गंभीर सवाल - August 30, 2026
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले — ‘जो अपना चुनाव हार गए, वे खुद को सीएम के रूप में देखने की उम्मीद करते हैं’ - August 30, 2026