बाह (आगरा)। थाना जैतपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। गांव रूपपुरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
गांव रूपपुरा के पास हुआ दर्दनाक हादसा
रविवार देर शाम जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव रूपपुरा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। पहली बाइक पर सवार राजकुमार (40) पुत्र राजीव सिंह और जोगेंद्र (25) पुत्र मोहर सिंह, निवासी रीछापुर, जैतपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरी बाइक के सवार भी गंभीर रूप से जख्मी
दूसरी बाइक पर सवार धर्मेंद्र (25) पुत्र फतेह सिंह और दिनेश (22) पुत्र उदय सिंह, निवासीगण रूपपुरा, जैतपुर भी हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर- नीरज परिहार
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026