आगरा। उत्तर प्रदेश में गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए गऊदास गौ सेवा समिति द्वारा आयोजित 11 दिवसीय पैदल यात्रा रविवार से शुरू हो गई। पहले दिन यह पदयात्रा बटेश्वर से भदरौली पहुंची।। पदयात्रा का समापन 26 फरवरी को आगरा के राजेश्वर महादेव मंदिर पर होगा।
पदयात्रा के मुख्य अतिथि संत लोकेशानंद महाराज ने गऊदास सेवा समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ बटेश्वनाथ के दर्शन कर भगवान भोले का आशीर्वाद लिया। पदयात्रा में समिति अध्यक्ष अनुपम पंडित, आकाश त्यागी, उपाध्यक्ष सतेन्द्र पाराशर के साथ 200 से अधिक संख्या में पदयात्री शामिल हुए।
पदयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर अध्यक्ष अनुपम पंडित ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से समिति गौ माता को उत्तर प्रदेश सरकार से राज्य माता का दर्जा दिलाने की मांग कर रही है। पदयात्रा प्रतिदिन 20 किमी का सफर तय करेगी। पदयात्रा में प्रचार रथ भी साथ-साथ चल रहा है। पदयात्रा प्रतिदिन सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी।
पदयात्रा शुभारंभ के मौके पर गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, दिलीप शर्मा, कुणाल उपाध्याय, आलोक शर्मा, दिनेश परिहार, वंश शर्मा, पंकज पंडित, ब्रज बिहारी, महेश गोस्वामी, राहुल पाराशर, संजय शास्त्री, ब्रजमोहन शास्त्री, अनुराग शास्त्री, हाकिम सिंह आदि भी मौजूद रहे।
11 दिन की यह पदयात्रा फतेहाबाद, शमसाबाद, सैंया, खेरागढ़, किरावली, वायु विहार पथौली, कैलाश महादेव मंदिर सिकंदरा, बल्केश्वर महादेव मंदिर, श्रीमन:कामेश्वर, रावली महादेव मंदिर जाएगी। 26 फरवरी को रावली महादेव मंदिर से चलकर राजेश्वर महादेव मंदिर राजपुर चुंगी पहुंचकर यात्रा का समापन होगा।
- यूपी स्वास्थ्य विभाग में महिला नेतृत्व की बढ़ी भागीदारी, महत्वपूर्ण पदों पर संभाल रहीं हैं जिम्मेदारी - September 27, 2026
- भारतीय मजदूर संघ जिला आगरा की कार्यकारिणी बैठक: संगठन विस्तार और नई नियुक्तियों पर जोर, तहसील संयोजकों को मिली जिम्मेदारी - September 27, 2026
- गोरखपुर में जलभराव पर बीजेपी सांसद रवि किशन और पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी की फोन पर तीखी बहस, वीडियो वायरल - September 27, 2026