मुंबई: साल की मच अवेटेड और सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक, “चंदू चैंपियन” को देखने के लिए कल से एडवांस बुकिंग शुरू हो रही है। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई, कार्तिक आर्यन स्टारर यह फिल्म एंटरटेनमेंट इंडिस्टे में जबरदस्त प्रभाव डालने का वादा करती है।
अपने ट्रेलर और गानों से सभी को दीवाना बना चुकी “चंदू चैंपियन” को यादगार बनाने के लिए, साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू करने के लिए एक अनोखा और नया तरीका अपनाया है। दरअसल, मेकर्स ने “चंदू चैंपियन” की एडवांस बुकिंग की घोषणा आइकॉनिक बुर्ज खलीफा पर की है। यह पहली फिल्म बन गई हैं जिसने इस लैंडमार्क को एडवांस बुकिंग की घोषणा के लिए इस्तेमाल किया है। आम तौर पर, यहां सिर्फ फिल्मों के गाने या ट्रेलर्स को दिखाया जाता है।प्रोड्यूसर समझते हैं कि दर्शक क्या चाहते हैं और वह इस तरह से सिनेमाघरों तक दर्शकों को वापस खींचने के लिए नए तरीके खोजने के साथ उन्हें इस्तेमाल भी कर रहे हैं।
यह अनोखा कदम “चंदू चैंपियन” के इर्द-गिर्द एक्साइटमेंट को बढ़ाने और दुनिया भर में उसका जबरदस्त इंपैक्ट डालने के लिए नाडियाडवाला के जुनून को दर्शाती है। बुर्ज खलीफा पर प्रोजेक्शन फिल्म की भव्यता को सामने लाता है। इस घोषणा के साथ ही फिल्म का प्रमोशन करने में मेकर्स ने एक नया बेंचमार्क सेट किया है।
जाने माने फिल्म मेकर कबीर खान के साथ मिलकर बनाई गई ‘चंदू चैंपियन’, अपनी दमदार कहानी और शानदार परफॉर्मेंस के साथ दुनिया भर के दर्शकों को दीवाना करने के लिए तैयार है।
14 जून 2024 को अपने कैलेंडर में मार्क कर लीजिए, क्योंकि ‘चंदू चैंपियन’ दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर अपनी रिलीज के साथ गहरी छाप छोड़ने वाला है।
-up18News/अनिल बेदाग
- गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का अनूठा रूप: गोरक्षपीठाधीश्वर की परंपरागत वेशभूषा में दो घंटे से अधिक समय तक किया विशेष पूजन - October 20, 2026
- संयुक्त राष्ट्र महासभा में गूंजी आगरा के सांसद नवीन जैन की आवाज: UNGA के 81वें सत्र में रखा भारत का पक्ष, वैश्विक व्यापार और कानूनी सुधारों पर दिया जोर - October 20, 2026
- आगरा की लायर्स कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व: मंदिर श्री सर्वेश्वर धाम में पारंपरिक रूप से हुआ शास्त्र और शस्त्र पूजन - October 20, 2026