बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अरशद वारसी हर साल 19 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। साल 1968 में मुंबई में जन्मे अरशद वारसी आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभिनेता को काफी संघर्ष करना पड़ा। अपनी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद एक्टर बेरोजगार तक हो गए थे, लेकिन इसके बाद भी वह लगातार मेहनत कर आगे बढ़ते रहे। अरशद वारसी के जन्मदिन पर जानते हैं उनके फिल्मी सफर के बारे में-
अरशद वारसी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1996 में आई फिल्म तेरे मेरे सपने से की थी। फिल्म तेरे मेरे सपने को अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस एबीसीएल के बैनर तले बनाया गया, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। पहली फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अभिनेता को काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा।
फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अभिनेता को लंबे समय तक कोई काम नहीं मिला। एक्टर में जीवन में एक दौर ऐसा भी आया जब वह काम की तलाश में तीन साल तक भटकते रहे। इस मुश्किल समय में अभिनेता की पत्नी मारिया गोरेटी ने उनका साथ दिया। इस बारे में खुद एक्टर ने अपनी फिल्म इरादा के प्रमोशन के दौरान बताया था। संघर्ष के दिनों में पत्नी मारिया नौकरी करती थीं और उन्हीं की सैलरी से घर चलता था।
हालांकि, संघर्ष के बाद अरशद वारसी ने कई फिल्मों के जरिए लोगों का दिल जीता। अभिनेता यूं तो कई फिल्मों में नजर आए, लेकिन उन्हें पहचान साल 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस से मिली। इस फिल्म में उनका सर्किट का किरदार आज भी दर्शकों को काफी पसंद आता है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ संजय दत्त थे।
इस फिल्म के इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता। अपनी दमदार एक्टिंग से अरशद लगातार दर्शकों के बीच लोकप्रिय होते चले गए। मुन्नाभाई एमबीबीएस के अलावा वह गोलमाल सीरीज, धमाल, जॉली एलएलबी, इश्किया और डेढ़ इश्किया और हाल ही में आई फिल्म बच्चन पांडे में नजर आए।
-एजेंसियां
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026