हर कोई जानना चाहता है कि उसका आने वाला दिन कैसा होगा। अच्छा या खराब। लाइव स्टोरी टाइम आपको रोजाना बताएगा आपके सितारों की चाल के बारे में। इसके आधार पर आप अपने दिन की अच्छे से प्लानिंग कर सकते हैं। पंडित वरुण कुमार पालीवाल बता रहे हैं। आइए जानते हैं 15 September, 2020 के भाग्यफल के बारे में।
मेष
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में रुकावट दूर होगी।
वृष
विवाह के उम्मीदवारों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। लाभ होगा।
मिथुन
ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा।
कर्क
किसी भूले-बिसरे शत्रु से हानि की आशंका है। पिछले समय किए गए प्रयासों का लाभ मिलने का प्रारंभ होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
सिंह
किसी दुष्ट प्रवृत्ति के व्यक्ति का साथ हानिप्रद रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नए संपर्क बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। हल्की मजाक बिलकुल न करें।
कन्या
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
तुला
कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
वृश्चिक
शारीरिक कष्ट की आशंका है। किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार प्राप्ति की आशंका है, धैर्य रखें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।
धनु
धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। किसी लंबी यात्रा की संभावना है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
मकर
व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पारिवारिक चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। किसी आशंका से ग्रसित रह सकते हैं। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों के कार्य मनमाफिक चलेंगे। किसी विवाद में विजय प्राप्त होगी।
कुंभ
स्थायी संपत्ति की वृद्धि के योग हैं। किसी भी तरह के कागजात ध्यान से पढ़कर निर्णय लें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
मीन
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भागदौड़ रहेगी। कोई पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि की आशंका है। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, जन्मपत्रिका बनवाने, कुंडली मिलवाने और अन्य समस्याओं के लिए संपर्क करें I
साईं ज्योतिष संस्थान
संपर्क सूत्र:- 9457667711, 9457072775, 7017972035
Email:varunkumarpaliwal@yahoo.com
shaisewasamiti@gmail.com
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026