उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोमवार की सुबह बस्ती अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगो की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा नगर थाना क्षेत्र स्थित गोटवा के पास हुआ। मृतकों में चार की पहचान नहीं हो पाई है। पांचवां मृतक गाड़ी चालक प्रेम जोकि गोरखपुर निवासी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार सुबह नगर थाना क्षेत्र में गोटवा टाटा एजेंसी से पश्चिमी साइड पर एक कंटेनर जो बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहा था। अचानक लेन चेंज करने पर अयोध्या से बस्ती की ओर आ रही सात सीटर कार से टकरा गया। इस टक्कर में पांच लोगो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी कलवारी थाना अध्यक्ष नगर चौकी इंचार्ज फुटहिया मय हमराह फोर्स मौके पर मौजूद है। राहत एंव बचाव कार्य किया जा रहा है। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस घटना में कार सवार शिवराज सिंह (30), शकील (25), बिस्वजीत (35), बहारन (32) और कार चालक प्रेम (34) की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह से राजमार्ग की एक लेन पर यातायात बाधित हुआ, लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया।
-साभार सहित
- आगरा में शिवहरे समाज के मेधावी बच्चों और हस्तियों का सम्मान, ‘जय महिष्मती’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक को मिला ‘शिवहरे कला-साहित्य रत्न अवार्ड’ - September 20, 2026
- संत शिरोमणि दुर्बलनाथ का 165वां जन्मोत्सव: आगरा में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों को लेकर उमड़ेगा जनसैलाब - September 20, 2026
- परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक: नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय और आगरा की रामलीला में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले शोभित शर्मा का भव्य सम्मान - September 20, 2026