राष्ट्रीय खेल दिवस पर आरबीएस कॉलेज आगरा में तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य समापन, अंतिम दिन हुई साइकिल दौड़ प्रतियोगिता
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.
आगरा। आर.बी.एस. कॉलेज, आगरा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आज (31 अगस्त, रविवार) भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन सुबह 9:00 बजे से 5 किलोमीटर की साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
साइकिल दौड़ का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. डी.के. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। हल्के बादलों से घिरे सुहावने मौसम ने प्रतिभागियों को विशेष राहत दी और दौड़ का आनंद और बढ़ा दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम
पुरुष वर्ग में:
प्रथम स्थान – शनी (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान – जितेन्द्र (एम.एड. तृतीय सेमेस्टर)
तृतीय स्थान – मोनू (बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर)
महिला वर्ग में:
प्रथम स्थान – पिंकी (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान – प्रेरणा भास्कर (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर)
तृतीय स्थान – स्वाति (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर)
साइकिल दौड़ का सफल आयोजन क्रीड़ा समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
विशिष्ट अतिथि और स्वागत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पूनम तिवारी, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा उपस्थित रहीं। उनका स्वागत डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने किया।
अतिथियों का अभिनंदन डॉ. आलोक कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. तरुण कांत पाठक (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी) ने किया।
इस अवसर पर औटा के पूर्व महामंत्री प्रो. निशांत चौहान, आर.बी.एस. कॉलेज की एनएसएस इकाई की डॉ. रुचि श्रीवास्तव, डॉ. जे.पी. श्रीवास्तव, डॉ. गौरव सिंह, डॉ. अमरीश कुमार, डॉ. दिनेश कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
निबंध प्रतियोगिता का परिणाम
30 अगस्त को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में:
प्रथम स्थान – रोहिणी ओझा (एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान – सन्यान अग्रवाल (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर)
तृतीय स्थान – विशेष सोलंकी (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर)
- UP Budget 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया अब तक का सबसे बड़ा बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर रिकॉर्ड आवंटन - February 11, 2026
- राष्ट्रीय गीत को मिला नया सम्मान: केंद्र ने जारी किया ‘वंदे मातरम’ प्रोटोकॉल, सभी सरकारी कार्यक्रमों में अनिवार्य - February 11, 2026
- लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बीच ओम बिरला का फैसला, निर्णय तक नहीं संभालेंगे कुर्सी - February 10, 2026