उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां भरथना के पास डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर पर कोयला लदी मालगाड़ी पलट गई। यह 11 बजे के बाद की घटना है। करीब 110 मीटर ओएचई लाइन टूटी है। यातायात प्रभावित नहीं हुआ है, क्योंकि ये घटना मालगाड़ी वाले कॉरिडोर की है।
बताया जा रहा है कि मालगाड़ी कानपुर की तरफ से दिल्ली की ओर जा रही थी। मालगाड़ी में 70 से ज्यादा डिब्बे लगे थे, कई डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए। मिली सूचना के मुताबिक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के रेलवे ट्रैक पर बड़ा रेल हादसा हुआ है। शनिवार की सुबह कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा इटावा के भरथना के पास हुआ है। इसके कारण डीएफसी ट्रैक पर रेल यातायात बाधित हो गया है।
सूचना मिलते ही टूंडला से भी रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। डिब्बों को हटाया जा रहा है। साथ ही फिरोजाबाद के टूंडला जंक्शन से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) मौके पर भेजी गई है। मौके पर बचाव कार्य किया जा रहा है। रेलवे के अधिकारी मौके पर हैं। बोगियों में कोयला भरा हुआ था, जो आसपास बिखर गया है। उसे हटाया जा रहा है।
-एजेंसियां
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन: Gen Z की सहभागिता, सेवा पखवाड़े और संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा - September 8, 2026
- आगरा के कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स में आधुनिक पार्क का उद्घाटन: बच्चों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित है यह अनूठी पहल - September 8, 2026
- आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ का भव्य आयोजन: मेधावी छात्र सम्मानित, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन - September 8, 2026