पुलिस के मुताबिक, सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत मयंक तिवारी के नेतृत्व में एसओजी टीम, सर्विलांस टीम और थाना न्यू आगरा पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग तक्षशिला कालोनी के पीछे जंगल में चोरी की मोटरसाइकिलों को बेच रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फाइनेंस का काम करते हैं। फाइनेंस टूट जाने पर वे मोटरसाइकिलों को उठा लेते हैं। वे आगरा से बाहर जयपुर, मथुरा और अन्य शहरों में चोरी करते हैं। उनका खास निशाना स्प्लेंडर मोटरसाइकिल होता है, क्योंकि यह आसानी से चोरी हो जाती है और जल्दी स्टार्ट भी हो जाती है।
आरोपी फाइनेंस का काम करने के कारण लोगों पर शक नहीं करते हैं। वे चोरी की मोटरसाइकिलों को 7 से 11 हजार रुपये के बीच बेच देते हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में सुरेंद्र कुमार, शमीर उर्फ सोनू, सूरज उर्फ मोनू, सूरज सिंह और चंद्र प्रकाश शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026