-परमात्मा पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक पर स्नात्र पूजा और खीर अर्पण
-दादाबाड़ी मंदिर में भक्ति की ऐसी बयार रही कि हर कोई भावविभोर हो गया
Agra, Uttar Pradesh, India. परमात्मा पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक पर श्वेतांबर जैन मंदिरों में प्रातः से ही पूजा, स्नात्र पूजा, खीर अर्पण करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर रोशन मोहल्ला, गौड़ी पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर मोतीकटरा में श्रद्धालुओं ने परमात्मा पार्श्वनाथ की स्नात्र पूजा की। कलिकुंड पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर दादाबाड़ी में श्रद्धालुओं ने पूजा सेवा करके परमात्मा को खीर अर्पित की।

दादाबाड़ी में भक्ति की ऐसी बयार बही कि हर कोई भावविभोर हो गया। महेंद्र जैन एवं रीटा लालवानी ने परमात्मा पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक पर भजन प्रस्तुत किए। वामा माता के दुलारे अश्वसेन के प्यारे, हो गए 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ जी हमारे.. भजन सुन श्रद्धालु इतने भावविभोर हो गए कि उनको परमात्मा के साक्षात बाल रूप के दर्शन होने लगे। परमात्मा को खीर अर्पण एवं प्रसाद के वितरण का लाभ कमल चंद जैन एवं मनीष कुमार जैन द्वारा लिया गया।

जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के अध्यक्ष राजकुमार जैन, दादाबाड़ी के सचिव मनीष जैन, संयुक्त सचिव महेंद्र जैन, शरद जैन, प्रेम ललवानी, राजीव खरड़, विनय वागचर, शांता जैन, ममता जैन कविता जैन, स्वाति जैन, रीटा ललवानी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026