Live Story Time
Meerut, Uttar Pradesh, India, Bharat. मेरठ निवासी एक विवाहिता युवती ने थाने में पहुंचकर पुलिस से शिकायत करते हुए कहा, ‘सर, मेरी शादी को 9 महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक पति ने मेरे साथ सुहागरात नहीं मनाई है। पुलिस ने युवती के पति विशाल तेवतिया, उसके पिता सुधीर तेवतिया और मां ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
परतापुर की रहने वाली महिला की शादी मवाना के एक मोहल्ला में दिसंबर 2022 में हुई थी। महिला ने बताया कि 26 लाख रुपये में होटल मुकुट महल में उसकी शादी की गई थी। पति एक आइटी कंपनी में एचआर पद पर है। परिवार ने युवक के बारे में पूछा, तब बताया कि उसका उपचार चल रहा है। वह अभी वैवाहिक संबंध बनाने को तैयार नहीं है। इसी बात को लेकर दंपती में कहासुनी होने लगी। मामला यहां तक पहुंचा कि आरोपित पति ने रेलिंग में सिर मारकर पत्नी की जान लेने तक का प्रयास किया है।
इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति विशाल तेवतिया, उसके पिता सुधीर तेवतिया और मां ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक वैवाहिक रिश्ते लायक नहीं है, उसके बाद भी धोखे में रखकर उसकी शादी कर दी गई है। अब परिवार के लोग उपचार चलने की बात कह रहे हैं।
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026