उत्तर प्रदेश के वाराणसी में टेलीफोन के खंबे में उतरे करंट की चपेट में आये पांच साल के मासूम बच्चे के लिए एक राहगीर मसीहा बनकर आया और अपनी सूझबूझ से उसको नया जीवनदान दिया। सोशल मीडिया में सीसीटीवी फुटेज खूब वायरल हो रहा है।
खंभे से बिजली का तार ले जाने के कारण उसमें करंट आ गया था। जिसकी चपेट में एक मासूम आ गया।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार की सुबह सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा के हबीबपुरा में इस मामले में बिजली विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है।
Watch Viral Video: पानी में दौड़ा करंट, चपेट में आये बच्चे के लिए एक राहगीर बना मसीहा, सूझबूझ से बचाई जान#ViralVideos pic.twitter.com/qKifRFpUYp
— princy sahu (@princysahujst7) September 27, 2023
जितेन्द्र अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ हबीबपुरा में किराए पर रहता है। वह रेस्टोरेंट में काम करके अपना परिवार चलाता है। सुबह पौने दस बजे पांच साल का उसका बेटा कार्तिक पानी की बोतल खरीदने के लिए घर से निकला था।
सुबह बारिश की वजह से सड़क पर पानी भरा था। थोड़ी दूर ही गया था कि सड़क किनारे मौजूद टेलीफोन के खंभे में करंट की चपेट में आने से पानी में गिर गया। गिरते ही छटपटाने लगा। यह देख रास्ते से गुजर रहे लोग रुक गए।
जब राहगीर ने उसे उठाने की कोशिश की तो उसे करंट का झटका लगा। जिससे लोगो को पता चला कि बच्चा करंट की चपेट में आ गया है। एक बुजुर्ग राहगीर ने सूझबूझ से काम लेते हुए एक लकड़ी का डंडे की मदद से पहले बच्चे को करंट से दूर किया। उसकी हालत ठीक देखकर घर में पहुंचाया। घटना से बच्चा डर गया।
- ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले— “ये परिसर महाराजाओं की नहीं, 140 करोड़ भारतीयों की सोच का आधार हैं” - February 13, 2026
- ‘सेवा तीर्थ’ नामकरण पर संजय सिंह का तीखा प्रहार— अगली बार लोग नारियल और अगरबत्ती लेकर आएंगे… - February 13, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सदन में उठाई आगरा की मांग— ‘यमुना पर बैराज और शहर में चाहिए इंटरनेशनल स्टेडियम’ - February 13, 2026