Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। सीजन के पहले घने कोहरे ने यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहराम मचा दिया। शून्य विजिविलटी में वाहन रैंग कर चले। बावजूद इसके सुबह होने तक कोहरा इतना घना हो गया कि दो सडक हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई और दो गंभीररूप से घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई
यमुना एक्सप्रेस वे पर दोनों हादसे सुरीर क्षेत्र में हुए हैं। नोएडा की ओर से आ रहे बाइक सवारों को माइल स्टोन 92 के समीप अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार विशाल गुप्ता निवासी आशीर्वाद भवन मानवत चौराहा मैनपुरी, कुलदीप निवासी माथुर चतुर्वेद पुस्तकालय मोहल्ला मिश्राना मैनपुरी और करण वीर निवासी खेड़िया थाना कागरोल आगरा की मौत हो गई। दूसरा हादसा सुरीर क्षेत्र में ही यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 85 के समीप हुआ है। यहां स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हैं। इनके नाम पते की अभी जानकारी नहीं हुई है। माना जा रहा है कि दोनों हादसे कोहरे के कारण हुए हैं। सुबह से घना कोहरा छाया हुआ था। इससे कारण 100 मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।
सर्विस रोड पर ऑटो को मारी टक्कर, बाइक को ट्रेक्टर ने रौंदा
यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर मांट क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो सब्जी लेकर जार रहा था। ऑटो सवार एक व्यक्ति हादसे में गंभीररूप से घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मांट क्षेत्र में ही हुए दूसरे हादसे में नौहझील शेरगढ रोड पर एक बाइक सवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीररूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में बाइक सवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
पिछले साल की शुरूआत में हुआ था बडा हादसा
गुजरे वर्ष 2020 की शुरूआत में ही बडा सडक हादसा हुआ था। 8 जनवरी को मैक्स-ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में 5 महिलाओं समेत 6 की मौत हो गई थी जबकि 12 घायल हुए थे। हाथरस के गांव विधिपुर निवासी 24 लोग नौहझील के गांव मानागढ़ी में अपने एक रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होकर देर शाम लौट रहे थे।
- यूपी में पूर्व ARTO अफसर के घर 22 किलो सोना-चांदी मिला, दीवारों और पैकटों में छिपाए थे करोड़ों रुपये; लखनऊ आवास पर विजिलेंस का छापा - July 8, 2026
- अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर: राम मंदिर दान चोरी विवाद पर बोले- ‘चोर को कोसिए, मंदिर को नहीं’, मर्यादा पर दिया बड़ा बयान - July 8, 2026
- आगरा में बारिश का कहर: सुभाष बाजार में बड़ा हादसा, नाले पर बनी दुकान ढही, मलबे में दबे लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - July 8, 2026