आगरा: पर्यटन पुलिस की ओर से शुरू किये गए ऑपरेशन टूरिस्ट डिलायट का असर दिखने लगा है। इस ऑपरेशन के तहत टूरिस्ट पुलिस ने लपकों पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। टूरिस्ट पुलिस में एक दिन में 17 लपकों को गिरफ्तार कर उनपर कार्यवाही की है। पर्यटन पुलिस की इस कार्यवाही से चारों ओर हड़कंप मचा हुआ है।
पहली बार कैंट स्टेशन पर कार्रवाई
आपकों बताते चले कि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के साथ साथ उन्हें लपकों से बचाने के लिए पर्यटन पुलिस ने ऑपेरशन टूरिस्ट डिलायट की शुरुआत की है। एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व में इस अभियान को चलाया का रहा है। इस ऑपेरशन के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पर्यटन पुलिस ने एसीपी ताज़ सुरक्षा के नेतृत्व में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन सहित ताजमहल और आगरा किला पर लपकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 17 लपकों को पकड़ा गया जो पर्यटकों को परेशान कर रहे थे।
लगातार चलेगा यह अभियान
एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने बताया कि पर्यटकों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है जिससे लपके उन्हें परेशान न करे और भारत की छवि विदेशों में धूमिल न हो।
- सीबीएसई ओएसएम प्रणाली विवाद: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आश्वासन, कहा- गड़बड़ी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई - May 28, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार कार, सात माह की बच्ची की मौत, माता-पिता गंभीर - May 28, 2026
- ताजमहल में भजन-कीर्तन के वायरल वीडियो पर बोले मंत्री ओम प्रकाश राजभर, कहा- अपनी आस्था के अनुसार प्रार्थना करने का सबको हक़ - May 28, 2026