Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र में डॉग सेंटर संचालक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। डॉग सेंटर संचालक के साथ हुई मारपीट का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया पीड़ित दुकानदार ने थाना गोविंद नगर में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वायरल वीडियो में चार पहलवान टाइप लोग दुकान के अन्दर प्रवेश करते दीखते हैं
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर इन दिनों वायरल हो रहा है और इस वायरल वीडियो में एक दुकान में चार पहलवान टाइप दीखने वाले लोग दुकान के अन्दर प्रवेश करते हैं कुछ देर तक बातचीत करते हैं फिर एक एक करके दुकान से चारों निकल जाते हैं। कुछ समय के बाद उनमें से एक फिर दुकान में प्रवेश करता है और अचानक दुकान संचालक को वह व्यक्ति मारता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो थाना गोविंद नगर क्षेत्र के डीगगेट स्थित आजाद मार्केट का बताया जाता है। वही जब इस वीडियो के बारे में पता किया गया तो यह वीडियो मथुरा डॉग सेंटर नाम की दुकान का निकला।
लूट के इरादे से आए थे चार अज्ञात युवक
मथुरा डॉग सेंटर दुकान के संचालक मयंक ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ पहलवान टाइप अज्ञात लोग दुकान पर आए कुत्ते को देखने के बहाने थोड़ी देर बातचीत की फिर वह दुकान से एक एक कर निकल गए उन्हीं लोगों में से एक युवक ने पुनः आकर मेरे साथ हाथापाई करते हुए लैपटॉप को लेकर भागने की कोशिश की। जिसमें वह सफल नहीं हो सका। मयंक ने बताया कि यह लोग शायद लूट के इरादे से आए थे और अपने मंसूबों में कामयाव न होने के कारण इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। थाना गोविंद नगर में लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर जाँच में जुट गई है। शहर के अन्दर इस तरह की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026