आगरा: तहसील स्तरीय एंटी भू माफिया समिति की बैठक में राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष गुरु प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव और अनूप श्रीवास्तव को भू माफिया घोषित किए जाने की संस्तुति कर दी गई। शनिवार को तहसील परिसर में एसडीएम सदर परीक्षित खटाना के अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों इन लोगों के खिलाफ न्यू आगरा थाने में चक रोड, नहर, खेल के मैदान पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।एसडीएम सदर ने बताया कि जल्द ही डीएम भानु चंद्र गोस्वामी की निगरानी में जिला स्तरीय एंटी भू माफिया समिति की बैठक होगी। इस बैठक में राधा स्वामी सत्संग सभा का मामला रखा जाएगा। अगर समिति द्वारा इसे अनुमति दे दी जाती है तो संबंधित तीन लोगों को भू माफिया घोषित कर दिया जाएगा।
वर्तमान में जिले में 43 लोग भू माफिया घोषित हैं। राधा स्वामी सत्संग सभा पर 153 बीघा भूमि पर कब्जा करने के आरोप हैं। इसके अलावा यमुना नदी के डूब क्षेत्र पर भी कब्जा किया गया है। बहादुरपुर में दो अगस्त को डूब क्षेत्र की भूमि पर सड़क का निर्माण किया गया था जिसे गुरुवार को हटा दिया गया।
- आगरा के बल्केश्वर में श्याम नाम के जयकारों और नासिक के ढोल की गूंज के साथ निकली भव्य निशान यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब - September 3, 2026
- यूपी के बलिया में स्वाइन फ्लू से चार दिन में एक ही परिवार की 3 महिलाओं की मौत, डीएम ने भेजी स्वास्थ्य टीम - September 3, 2026
- वाराणसी में गंगा का विकराल रूप, जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा, पहाड़ों पर भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने से बढ़ा बाढ़ का संकट - September 3, 2026