आगरा। शहर की वीआईपी रोड पर भैंसों को पकड़ कर ले जा रहे नगर निगम कर्मचारियों और डेयरी संचालकों के बीच लाठी-डंडे चल गए। दोनों पक्षों के कुछ लोगों के चुटैल होने की खबर है।
बता दें कि जी 20 शिखर सम्मेलन नौ और दस सितंबर को नई दिल्ली में हो रहा है। शिखर सम्मेलन में शामिल के लिए आ रहे कई देशों के मेहमान आगरा भी घूमने आएंगे। इसके लिए तेयारी चल रही है।
बुधवार को जी 20 मार्ग खेरिया मोड़ पर नगर निगम की टीम पहुंच गई। यहां खाली जगह पर बड़ी संख्या में भैंस बंधी हुई थीं, टीम ने भैंसों को गाड़ियों की तरफ ले जाना शुरू किया। इस दौरान डेयरी संचालकों के विरोध करने पर मारपीट होने लगी। नगर निगम के कर्मचारी भी लाठी-डंडे लेकर आए गए, दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले।
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार का कहना है कि पुलिस को साथ लेकर दोबारा कार्रवाई की जा रही है, जिस मार्ग से मेहमान आने हैं वहां भैंसें न आएं, इसके लिए कई बार चेतावनी दी गई लेकिन डेयरी संचालक मान नहीं रहे हैं।
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की पहल: आगरा में ‘एक पेड़ राष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में हुआ पौधारोपण - September 11, 2026