Firozabad (Uttar Pradesh, India)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। भले ही लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन सख्ती दिखा रहा हो लेकिन एक भी दिन ऐसा नहीं जा रहा जिस दिन कोरोना संकमित न मिल रहे हों। फिरोजाबाद आगरा के पैंतरे पर चल पड़ा है। शनिवार को 12 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रविवार को नौ नए केस आने से शहरवासी परेशान हैं।
छह लोग ठीक होकर पहुंचे घर
रविवार को नौ केस बढ़े तो छह लोगों ने कोरोना को हराकर घर वापसी की। लगातार दो रिपोर्ट नैगेटिव आने के बाद इन्हें डिस्चार्ज कराया गया। जिले भर में सही होने वाले मरीजों की संख्या अब 39 हो गई है। दो लोगों की पहले मौत हो चुकी है। एक केस आगरा पहुंच गया। इस तरह 97 केस अभी भी फिरोजाबाद में एक्टिव हैं। इससे पहले भी फिरोजाबाद में लगातार केस बढ़ रहे हैं। कोई नया केस न बढ़े इसलिए जिले भर में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
रेड जोन में होने से बढ़ रही परेशानी
फिरोजाबाद रेड जोन में होने के कारण यहां सभी प्रकार की दुकानें और सेवाएं बंद हैं। यहां तक कि आवागमन भी बंद कर दिए गए हैं। आमदनी न होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कांच के कारखानों में काम करने वाले लाखों मजदूूर बेरोजगार बैठे हैं। कोई काम न होने के कारण उनके सामने काफी समस्याएं खड़ी हो गई हैं।
- कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है…समर्थक की बात सुन अपनी हंसी नहीं रोक पाए पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह - October 6, 2026
- गाजियाबाद में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत, दौड़ते समय गिरे थे - October 6, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का महाप्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- ‘कोई नहीं बचेगा’ - October 6, 2026