Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। पुलिस भी गजब करती है। इसी गजब में अडींग की भंतू कॉलोनी और पुलिस की दबिश का रिश्ता भी शामिल है। बीच-बीच में आबकारी विभाग भी पुलिस के साथ हो लेता है। पुलिस की दबिश और भंतू कॉलोनी में कच्ची शराब का बनना एक दोनों बदस्तूर जारी रहते हैं। न पुलिस की दबिश बंद होती है और न ही शराब का बनना। यह क्रम वर्षों से चला आ रहा है।
बडी मात्रा में कच्ची शराब और बनाने के उपकरण बरामद किये हैं
शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस की टीम को साथ लेकर आवकारी विभाग ने भंतू कॉलोनी में दबिश दी। पुलिस को देख कर लोग भाग खडे हुए। कोई पकडा नहीं गया। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने बडी मात्रा में कच्ची शराब और बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। शराब को नष्ट करा दिया गया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सुधीर चौधरी बोले, जिंदगी में जितने मौके मिले, उनके पीछे ब्रह्माकुमारीज़ की ताकत; ‘राष्ट्र चेतना पुरस्कार’ से सम्मानित - October 25, 2026
- दो बार कैंसर को मात दे चुके SHK ने मनाया 64वां जन्मदिन, आनंद पंडित और एकता जैन समेत कई हस्तियां हुईं शामिल - October 25, 2026
- दो बार कैंसर को मात दे चुके SHK ने मनाया 64वां जन्मदिन, आनंद पंडित और एकता जैन समेत कई हस्तियां हुईं शामिल - October 25, 2026