Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा विकास मंच द्वारा आयोजित निशुल्क हृदय रोग ओपीडी इस बार 23 अगस्त, 2023 को है। यह ओपीडी बच्चों के लिए समर्पित है। 16 साल तक के बच्चों के हृदय की जांच फेफड़ों की जांच जाने-माने बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज अवस्थी निःशुल्क करेंगे। समय- पूर्वान्ह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक। स्थान है- 19/9 D, खतैना रोड, लोहामंडी, पुष्पांजलि एंक्लेव के निकट, आगरा।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि डॉ नीरज अवस्थी फॉर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल ओखला नई दिल्ली में हार्ट स्पेशलिस्ट हैं। सांस फूलना, छाती में दर्द, दूध पीते वक्त पसीना आना, जन्म के समय शिशु के वजन में कमी, हाथ टखना या पैरों के में सूजन, बार बार सर्दी, खांसी या निमोनिया हो जाना बच्चों में हृदय रोग के लक्षण हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया है कि समय पर पहुंचें और अब तक कराई गई जांच रिपोर्ट साथ में लेकर आएं।
ओपीडी के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। डॉ. अरुण जैन, डॉ विजय कतयाल नयन ऑप्टिक्स, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. शरद पालीवाल, डॉ. ज्ञान प्रकाश के यहां पंजीकरण किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि आगरा विकास मंच माह में दो बार निशुल्क हृदय रोग क्लीनिक चला रहा है। ऐसे में पीड़ितों को दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं रह गई है क्योंकि दिल्ली के हृदय रोग विशेषज्ञ आगरा में आकर निःशुल्क सेवा दे रहे हैं।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026