Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नो पार्किंग जोन में खड़ी कार को उठाने पर मेरठ में तैनात एक जज का बेटा भड़क गया कई घंटे तक हंगामा काटा। युवक ने पार्क रोड स्थित पार्किंग यार्ड पर शनिवार को जमकर बवाल किया। इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों को धमकाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में सुना जा सकता है कि तुम खुलवाओगे की नहीं। अभी ऐसी की तैसी कर दूंगा..तुम खोल रहे हो कि नहीं…चार थप्पड़ खाएगा तब गाड़ी छोड़ेगा।
LUCKNOW: नो पार्किंग से गाड़ी उठाने पर जज के बेटे ने किया हंगामा #viralvideo pic.twitter.com/TnfbYixhSC
— princy sahu (@princysahujst7) August 20, 2023
दरअसल राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में नो पार्किंग जोन में खड़ी कार को पुलिसकर्मियों ने क्रेन से टो कर लिया। इसके बाद उसे पार्क रोड यार्ड में ले गए। कुछ देर बाज जज का बेटा वहां पहुंचा तो कार का पहिया लॉक था।
युवक ने पहले नगर निगम के कर्मचारियों और फिर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से गाड़ी के पहिए से लॉक खोलने के लिए कहा। कर्मचारियों ने बताया कि जुर्माना भरने के बाद ही गाड़ी छोड़ी जा सकती है।
मजिस्ट्रेट लिखा है तो फिर गाड़ी उठाई कैसे…
उसका इतना कहना भर था कि जज का बेटा आग बबूला हो गया और उसने हंगामा काटना शुरु कर दिया। युवक ने कहा जब कार में मजिस्ट्रेट लिखा है तो फिर गाड़ी उठाई कैसे।
इतने में कर्मचारियों ने जेसीपी कानून एंव व्यवस्था से बात करने के लिए कहा इस पर वह और भड़क गया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
जज की पत्नी ने ग्यारह सौ रुपये का जुर्माना भरने के बाद कार छोड़ी गई
इतने में जेसीपी को इस हंगामे की जानकारी दी गई। जेसीपी ने जज की पत्नी से फोन पर बात की। उन्होंने कानून उल्लंघन पर चालान भरने की बात कही। जज की पत्नी ने ग्यारह सौ रुपये का जुर्माना भरने के बाद कार छोड़ी गई।
- बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ नया चक्रवाती तूफान: दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट - November 14, 2026
- ग्रीस में अनिरुद्ध-काव्या की शादी की खुशियों में शामिल हुईं उर्वशी रौतेला, सुपरस्टार रजनीकांत ने भी दिया खास आशीर्वाद - November 14, 2026
- फिल्मोें से मोबाइल स्क्रीन तक आमिर खान का नया दांव: एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाएंगे बड़ा माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म - November 14, 2026