देश की जानी-मानी पहलवान विनेश फोगाट हांगझू में होनेवाले 19वें एशियाई खेलों से बाहर हो गईं हैं। प्रशिक्षण के दौरान इनके बाएं घुटने में चोट लग गई। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि चोट की वजह से उनका एशियाई खेलों में हिस्सा लेना संभव नहीं है। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि ऑपरेशन ही इसका इलाज है। ऐसे में मुंबई में 17 अगस्त को उनका ऑपरेशन होगा।
बता दें कि विनेश फोगाट को एशियन्स गेम के ट्रायल में छूट मिल गई थी और वह एशियाई खेल में अपना दम-खम दिखाने के लिए ट्रेनिंग में जुटी थीं। लेकिन चोट की वजह से उनके सपनों पर पानी फिर गया है।
विनेश फोगाट की उपलब्धियां
दो बार की ओलंपियन विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण और एशियाई खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता है। विनेश 2018 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनीं। उन्हें 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक के अलावा 2021 में एशियाई चैंपियन का ताज पहनाया गया था।
जीवन परिचय
विनेश फोगाट का जन्म हरियाणा के भिवानी जिले के बलाली गांव में पहलवानों के परिवार में हुआ। ये पहलवान राजपाल फोगट की बेटी और पहलवान गीता और बबीता की चचेरी बहन हैं। जब ये नौ साल की थीं, तभी उनके पिता का देहान्त हो गया। जिसके बाद उन्होंने चाचा महावीर सिंह फोगाट से प्रशिक्षण प्राप्त किया और कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
- “संगठन का अर्थ साथ चलना है”: आगरा सीड्स एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन के आत्मीय मिलन समारोह में व्यापारी एकता और सामाजिक सहभागिता पर जोर - August 25, 2026
- चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर…जौनपुर में तंज कसना लेखपाल को पड़ा भारी, फेसबुक पर पोस्ट लिखने के बाद प्रशासन ने किया सस्पेंड - August 25, 2026
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, हर सप्ताह युवाओं को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र - August 25, 2026