New Delhi, Capital of India. पिछले 72 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 73वां वार्षिक निरंकारी संत समागम इस वर्ष विश्व की परिस्थिति को देखते हुए वर्चुअल रुप में आयोजित किया जायेगा। जिसका शुभारंभ शनिवार पांच दिसंबर, 2020 को होने जा रहा है। देश एवं विदेश की विविधता से परिपूर्ण संस्कृति एवं संप्रभुता की बहुरंगी छठा इस वर्चुअल संत समागम में देखने को मिलेगी।
वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियां पूर्ण समर्पण भाव एवं सजगता के साथ, सरकार द्वारा जारी किए गये दिशा निर्देशों (जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं) को ध्यान में रखकर ही की गई है। समागम में सम्मिलित प्रतिभागियों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, सेनेटाइजेशन एवं सोशल डिसटेंनसिंग (दो गज़ दूरी, मास्क है ज़रूरी) के नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया गया।
इस वर्ष मुख्य विषय ‘स्थिरता’ पर आधारित गीत, विचार, कविताओं को प्रस्तुत किया जायेगा। जिसकी रिकार्डिंग कुछ टीम के सदस्यों को दिल्ली में बुलाकर की गई। इसके अतिरिक्त देश-विदेशों से पूर्व रिकॉर्ड किए गये कार्यक्रमों को भी संयोजित किया गया। जिसका प्रसारण वर्चुअल रूप में होगा।
यद्यपि यह समागम वर्चुअल रूप में है, फिर भी इसे सजीव रूप देने के लिए मिशन द्वारा दिन-रात अनथक प्रयास किये गये ताकि जब इसका प्रसारण किया जाये तो भक्तों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रत्यक्ष समागम जैसी ही अनुभूति प्राप्त हो और यह सब सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन द्वारा ही संभव हो पाया है।
समागम की झलकियाः समागम का प्रारंभ 5 दिसम्बर को सायः 4.30 बजे होगा जिसमें सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ‘मानवता के नाम संदेश’ (Message to Mankind) प्रेषित करेंगे। रात्रि 8.30 से 9.00 बजे तक सद्गुरु माता सुदीक्षा जी अपने दिव्य प्रवचनों द्वारा आशीर्वाद प्रदान करेंगे। समागम का प्रसारण तीनों दिन मिशन की वेबसाइट पर 4.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा संस्कार टी.वी. चैनल पर भी 5.30 से रात्रि 9 बजे तक प्रसारित किया जायेगा।

सेवादल रैलीः समागम के दूसरे दिन 6 दिसम्बर को दोपहर 1.00 बजे से 3.00 बजे तक सेवादल रैली, एक मुख्य आकर्षण के रूप में मिशन की वेबसाइट पर आयोजित की जायेगी। इसके अतिरिक्त संस्कार टी.वी. चैनल पर भी दोपहर 1.00 से 3.00 बजे तक प्रसारित की जायेगी। इस रैली में भारतवर्ष तथा दूर देशों से सेवादल के भाई-बहन शारिरिक व्यायाम, खेलकूद, विभिन्न करतब तथा मिशन की सिखलाई पर आधारित लघुनाटिकाओं (skits) को कार्यक्रम के रूप में दर्शायेंगे। यह रैली सद्गुरु माता जी के आशीष वचनों से संपन्न होगी।इसी दिन सायं 4.30 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित होगा और रात्रि 8.30 से 9.00 बजे तक सद्गुरु माता सुदीक्षा जी अपने दिव्य प्रवचनों द्वारा समस्त संतों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

बहुभाषी कवि दरबार- समागम के तीसरे दिन 7 दिसम्बर को सायः 4.30 से रात्रि 8.30 बजे तक सत्संग कार्यक्रम होगा। जिसका मुख्य आकर्षण एक ‘बहुभाषी कवि सम्मेलन’ होगा। जिसमें मुख्य शीर्षक ‘स्थिर से नाता जोड़ के मन का, जीवन को हम सहज बनाएं।’ इस विषय पर विश्वभर के कवि सज्जन विभिन्न भाषाओं में अपने शुभ भावों को कविताओं के माध्यम द्वारा प्रस्तुत करेंगे। समागम का समापन रात्रि 8.30 से 9.00 बजे तक सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य प्रवचनों द्वारा होगा।
निरंकारी प्रदर्शनी– मिशन के इतिहास एवं विचारधारा को विभिन्न चित्रों तथा चलचित्रों के माध्यम से दर्शाने वाली ‘निरंकारी प्रदर्शनी’ एवं ‘बाल प्रदर्शनी’ सभी भक्तों को आकर्षित करेंगी। इस वर्ष वर्चुअल रूप में यह प्रदर्शनी समागम के कुछ दिन पूर्व ही मिशन की वेबसाइट पर दर्शायी जायेगी। जिसका लाभ विश्वभर के समस्त श्रद्धालु भक्त एवं प्रभुप्रेमी जन उठा पायेंगे। इस समागम का मुख्य उद्देश्य सत्य, प्रेम एवं एकत्व पर आधारित शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व से युक्त मानव समाज का निर्माण करना एवं अपने स्वभाव में स्थिरता को अपनाकर जीवन को सहज व सरल बनाना है।
- Speed Demon Mode: Mostbet Casino Usprawnia Wydajność Platformy - September 8, 2026
- Anticipation at Jack Casino This Evening in Canada - September 7, 2026
- Kasino Slotsdj: Licence, herní tituly a výherní proces v Česku - September 7, 2026