Mathura, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गोवर्धन कस्बा के गिरिराज बाग के पीछे जंगल में बने आश्रम में तीन साधुओं को जहर देकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। दो साधुओं की मौके पर ही मौत हो गई। एक साधु को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थाना गोवर्धन क्षेत्र के गिरिराज बगीचा के पीछे एक आश्रम में तीन साधु विगत एक साल से भजन साधना कर रहे थे। शनिवार को आश्रम में दो साधुओं की मौत की सूचना मिली। इससे गोवर्धन क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो मृतक साधु गोपाल दास व श्याम सुंदर दास के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामबाबू दास को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
मृतक साधु गोपाल दास के भाई टीकम ने बताया कि साधुओं की जहर देकर हत्या की गई है। आश्रम में जहरीली दवाइयों की बदबू आ रही है। इस सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस चाय में कुछ विषैला पदार्थ मिला होने की बात कह रही है।
- Game on Your Terms with Confidence at Slots Palace Casino - September 9, 2026
- Exclusive and Rewards at Vegas Hero Casino in UK - September 8, 2026
- Speed Demon Mode: Mostbet Casino Usprawnia Wydajność Platformy - September 8, 2026