Agra, Uttar Pradesh, India. 73, कर्मयोगी, कावेरी कुंज, कमलानगर नगर आगरा निवासी 38 वर्षीय डॉ. निशा संघल (डेंटिस्ट) पत्नी डॉ. अजय सिंघल की हत्या 20 नवम्बर को दोपहर बाद कर दी गई थी। पुलिस ने रात्रि में ही हत्यारोपी शुभम पाठक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी के पैर में गोली लगी है। हत्यारोपी ने ड़ॉ. निशा सिंघल की हत्या का करण बताया तो सब हैरान रह गए।
कैसे पकड़ा हत्यारोपी
घटना का खुलासा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने पुलिस अधीक्षक नगर बोत्रे रोहन प्रसाद के पर्यवेक्षण में टीम गठित की। पुलिस ने तत्काल ही छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज देखे। यह पाया कि अभियुक्त मोटर साइकिल से शाहदरा चुंगी से 100 फुटा रोड से हाथरस की ओर जाता दिखाई दिया। पुलिस को इतना ही सुराग काफी था। पुलिस टीम सक्रिय हो गई। रात्रि में अभियुक्त मोटर साइकिल से शाहदरा चुंगी की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक भगा दी। वह कांसीराम आवास योजना में घुस गया। यहां अर्धनिर्मित भवन हैं। इत्तिफाक से आगे रास्ता बंद था। इस पर वह मोटर साइकिल छोड़कर एक भवन में घुस गया। खुद को घिरता देख फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायर किया। एक गोली अभियुक्त के पैर में लगी और गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
क्यों की हत्या
पुलिस ने पूछताछ की। अभियुक्त का नाम पता शुभम पाठक (26 वर्षीय) पुत्र हरिओम पाठक निवासी सीतानगर, रामबाग, थाना एत्माउद्दौला है। उसने बताया कि वह सात-आठ साल से टीवी रिचार्ज का काम करता है। डॉ. अजय सिंघल के यहां भी टीवी रिचार्ज करने आता था। इस कारण सब जानते थे। उस पर कर्जा अधिक हो गया था। इस कारण उसने लूटने के लिए निशाना बनाया। लूटपाट के दौरान ही डॉ. निशा सिंघल का गला काट दिया और फरार हो गया।
क्या हुआ बरामद
शुभम पाठक से एक तमंचा, 24000 रुपये नकद, सोने के तीन कंगन, एक ब्रेसलेट, कान के टॉप्स, घड़ी और एक मोबाइल मिला है। डॉ. निशा गुप्ता का आधार कार्ड, अभियुक्त का आधार कार्ड, पैन कार्ड, चालक प्रणाणपत्र और बाइक भी मिली है।
इन्होंने किया गिरफ्तार
इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार शर्मा थाना कमलानगर, इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार थाना सिकंदरा, इंस्पेक्टर विनोद कुमार थाना एत्माउद्दौला, इंस्पेक्टर अजय कौशल थाना हरीपर्वत, उप निरीक्षक अश्वनी कुमार कमलानगर, उप निरीक्षक योगेन्द्र कुमार कमलानगर, उप निरीक्षक मोहित सिंह सिकंदरा, उप निरीक्षक मोहित कुमार हरीपर्वत, उप निरीक्षक विनीत राणा एत्माउद्दौला, सिपाही राजीव परमार, ओमप्रकाश, जगदीश प्रसाद, भूपेन्द्र चालक (थाना कमलानगर), देवेन्द्र, चालक पवन कुमार (थाना सिकंदरा), चालक दलवीर सिंह (थाना हरीपर्वत), केडी बाबू, कुलदीप राजपूत,चालक दीपक कुमार (थाना एत्माउद्दौला)।
- Anticipation at Jack Casino This Evening in Canada - September 7, 2026
- Quiétude et Grandes Victoires chez Lizaro Casino en France - September 5, 2026
- Balloon Boom spelautomaat – Gecreëerd voor Ultieme Spelersplezier in Nederland - September 5, 2026