नई दिल्ली। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ऐसे मकानों की बिक्री तीन गुना हो गई। समीक्षाधीन अवधि में ऐसे 1,050 मकान बेचे गए, जबकि पिछले साल की समान अवधि में ऐसे 350 मकानों की बिक्री हुई थी।
सीबीआरई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इन प्रमुख शहरों में ‘लक्जरी’ घरों की मांग मजबूत बनी हुई है। एक साल पहले समान तिमाही में लक्जरी घरों की बिक्री 1,400 इकाई रही थी।
देश के सात प्रमुख शहरों में चार करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री अप्रैल-जून की तिमाही में 3,100 इकाई के आंकड़े को पार कर गई है।
रियल एस्टेट क्षेत्र की सलाहकार कंपनी सीबीआरई के अनुसार, हैदराबाद में चालू कैलेंडर साल की दूसरी तिमाही में बिक्री 20 गुना होकर 1,000 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले समान तिमाही में हैदराबाद में चार करोड़ रुपये से अधिक दाम के 50 मकान बिके थे।
दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ऐसे मकानों की बिक्री तीन गुना हो गई। समीक्षाधीन अवधि में ऐसे 1,050 मकान बेचे गए, जबकि पिछले साल की समान अवधि में ऐसे 350 मकानों की बिक्री हुई थी। चेन्नई और कोलकाता में ऐसे मकानों की बिक्री 50-50 इकाई रही।
मुंबई में लक्जरी मकानों की बिक्री में गिरावट आई। अलोच्य अवधि में वहां 750 मकानों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में ऐसे 800 मकानों की बिक्री हुई थी। बेंगलुरु में अप्रैल-जून के दौरान मांग आधी रह गई। वहां 50 लक्जरी मकानों की ही बिक्री हुई, जबकि पिछले साल समान अवधि में वहां 100 ऐसे मकान बेचे गए थे।
सीबीआरई के भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंशुमन मैगजीन ने कहा कि वे आवासीय बाजार के 2023 की दूसरी छमाही में और मजबूत होने की उम्मीद कर रहे हैं।
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026
- यूपी पंचायत चुनाव पर घमासान; मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले— ‘जब तक पिछड़ों का आरक्षण सुनिश्चित नहीं होता, तब तक नहीं होने देंगे चुनाव’ - November 7, 2026