आगरा: थाना एत्माददुद्दौला में रहने वाली एक महिला को छात्रा से इतने गहरे प्रेम सबंध हो गए कि वह उसे लेकर फरार हो गई। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस दोनों को दिल्ली से ढूंढ निकाला।
महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है। शादी के बाद उसके एक बच्चा भी हो चुका है। उसका पड़ोस में रहने वाली 18 वर्ष की एक छात्रा के घर आना-जाना था। दोनों के बीच गहरे रिश्ते हो गए। तीन दिन पहले महिला अपने पति के साथ छत्ता बाजार में शॉपिंग को गई थी।
इधर, महिला ने पड़ोस की छात्रा को भी छत्ता बाजार बुला लिया। छत्ता बाजार पहुंचने पर महिला ने पति को बहाना बना दिया कि बाइक को साइड में कहीं पार्क कर आओ। इसी बीच महिला फरार हो गई। पति बाइक को खाली स्थान पर पार्क करके लौटा तो पत्नी और बच्चे वहां नहीं मिले। वह करीब एक घंटे तक बाजार में दोनों का तलाशता रहा। फोन मिलाया तो रिसीव नहीं हुआ। पति को घबराहट होने लगी और दौड़ता हुआ थाना छत्ता पहुंचा।
करीब आधे घंटे गिड़गिड़ाने के बाद छत्ता पुलिस ने उसकी मदद नहीं की। छत्ता पुलिस ने परेशान पति को थाना एत्माददुदौला जाने की कहकर टरका दिया। पीड़ित पति थाना एत्मादुद्दौला पहुंचा और पत्नी, बच्चा के गुम होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस तलाश में जुट गई।
पुलिस ने पत्नी की कॉल डिटेल निकाली, जिसमें पता चला कि वह छात्रा से रोजाना रात को चार से पांच घंटे तक बात करती थी। पुलिस को कुछ शक हुआ। तीन दिन पहले बाजार जाने से पहले भी महिला ने पड़ोस की छात्रा से बातचीत की थी। छत्ता बाजार पहुंचने पर भी उसने पड़ोसी छात्रा से बात की। पुलिस कुछ समझ नहीं पा रही थी कि छात्रा और महिला के बीच बराबर बात हो रही है, इसमें छात्रा का क्या रोल है। पुलिस महिला और छात्रा के बीच रोजाना की लंबी वार्ता को लेकर कुछ अलग तरह का शक हुआ। इसके बाद पति से पूछताछ की। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने दोनों दिल्ली से बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पत्नी को दिल्ली से बरामद करने के बाद उसके पति के हवाले कर दिया। वहीं छात्रा को भी उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026