Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र के चौबियापाड़ा स्थित मौहल्ला नगला पाइसा में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी इस मौड पर पहुंच गई कि 20 वर्षीय युवक ने 45 वर्षीय दूसरे व्यक्ति को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
शातिर किस्म का युवक है मौनू, एक साल पहले अपने पिता पर भी पिस्टल तान दी थी।
नगला पाईसा में अमित चतुर्वेदी को इसी मौहल्ले के युवक मौनू ने गोली मार दी। घायल युवक को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे निजी अस्पताल के लिए परिजन रेफर करा ले गये। घटना करीब 1:30 बजे की है। सूचना मिलने पर सीओ सिटी वरूण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। घायल युवक के रिश्तेदार राजेश ने बताया कि अमित की किसी बात पर बीती शाम मौनू के साथ कहा सुनी हो गई थी। मौनू शातिर किस्म का युवक है। बताया जा रहा है करीब एक साल पहले मौनू ने अपने पिता पर भी पिस्टल तान दी थी। मौनू शाम के समय मूड बना कर आ रहा था। इसी बीच उसकी कहासुनी अमित के साथ हो गई। अमित इसकी शिकायत लेकर मौनू के घर पहुंच गया। इससे मौनू नाराज हो गया। मौनू ने इसके बाद अमित को घर से बाहर बुला कर गोली मार दी। गोली अमित के पैर में लगी है। सीओ सिटी वरूण कुमार का कहना है कि परिजनों और आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच समझौता करा दिया गया था।
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री खाटू श्याम जी मंदिर, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु - August 25, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात - August 25, 2026