Halala Case: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ हलाला (Halala ) के नाम पर दो बार यौन शोषण किया गया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि निकाह करने के बाद पति ने दो बार उसे तलाक दिया।
फिर अपने दो बहनोई के साथ हलाला (Halala ) कराने के बाद तलाक वापस ले लिया। महिला ने आरोप लगाया है कि तीसरी बार तलाक के बाद महिला पर हलाला का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है।
बहनोई के साथ पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया
यह पूरा मामला लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली का है। तीन तलाक के बाद हलाला (Halala ) के नाम पर आरोपी पति ने अपने बहनोई के साथ पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया।
कोतवाली सदर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका निकाह 12 साल पहले निघासन के रहने वाले मोहम्मद शाहिद अली से हुआ था। शाहिद आए दिन उसे दहेज के लिए परेशान करता था मारता पीटता था।
यातनाएं देकर लगा मार पीट करने लगा और तलाक दे दिया
जब मन भर जाता था तब तलाक दे देता था। इसके बाद अपने बहनोई के साथ हलाला (Halala ) के नाम पर रेप कराने का महिला ने आरोप लगाया है। दूसरी बार शादी कर लगी। फिर यातनाएं देकर लगा मार पीट करने लगा और तलाक दे दिया।
जब पीड़िता ने शाहिद के साथ रहने की जिद की तो फिर हलाला (Halala ) की शर्त रख दी और दूसरे बहनोई से हलाला करा कर निकाह कर लिया। यह सिलसिला इतने में नहीं थमा निकाह के कुछ दिन बाद फिर शाहिद ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।
अब उस पर तीसरी बार हलाला (Halala ) का दबाव बना रहा है। वहीं एडिशनल एसपी नैपाल सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें प्रार्थना पत्र मिला है मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026