Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राज मार्ग-2 पर अरतौनी गांव है। हाईवे पार करने में मुश्किल है। ग्रामीण अंडरपाल की मांग कर रहे हैं इस निमित्त एक बैठक आसपास के ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर अरतौनी पर की।
बैठक में फतेहपुरसीकरी लोकसभा के सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर को आमंत्रित किया गया। उनके समक्ष मांग रखी कि क्षेत्रीय लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अरतौनी पर एक अंडरपास बनना चाहिए। सांसद ने इस समस्या को गंभीरता से लिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के निदेशक सचिन एवं विशाल बंसल से बात कर उन्हें बैठक में तलब कर लिया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे।
इस अवसर पर आगरा ग्रामीण की विधायक हेमलता दिवाकर ने कहा कि 50- 60 गांव की समस्या है। टोनी गांव में एनएच-2 पर अंडरपास का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इसका निर्माण होने से लोगों के आवागमन में सुविधा होगी। दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी। बिचपुरी ब्लॉक प्रमुख यशपाल राना, भाजपा बिचपुरी मंडल अध्यक्ष चौधरी रविन्द्र सिंह, महामंत्री पदम सिंह,चौधरी मान सिंह आदि ने अंडरपास के समर्थन में बात रखी।
भाजपा बिचपुरी मंडल के अध्यक्ष चौ रविन्द्र सिंह ने बताया कि बैठक में ग्राम प्रधान अरतौनी श्याम बाबू, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह चौधरी, मानसिंहराजेंद्र पाराशर, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री कृष्ण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
- क्यों हुआ भगवान झूलेलाल का अवतार? पढ़िए सिंधी समाज की आस्था और इतिहास की प्रेरक कथा - March 13, 2026
- सिंधी समाज के लिए मिसाल बने चन्द्रप्रकाश सोनी, बिना चंदा लिए होगा आगरा में भव्य झूलेलाल चेटी चंड महोत्सव - March 13, 2026
- Test post title - March 11, 2026