आगरा: शहर में एक बार फिर एक युवक द्वारा किशोरी के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी जीतू को मदिया कटरा से गिरफ्तार कर लिया।
मामला लोहामंडी थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला अपनी बेटी के साथ किराए के मकान में रहती है। मकान के सामने पहले जीतू नामक युवक भी परिवार सहित रहता था। जीतू ने बेटी के कुछ फोटो खींच लिए। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर परिजन व किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। वह रुपयों की भी मांग करने लगा। किशोरी ने डर की वजह से कुछ रुपये दे भी दिए। इसके बाद आरोपी और रुपयों की मांग करने लगा।
एक दिन उसने किशोरी को रत्नमुनि इंटर कॉलेज के पास बुलाया। किशोरी ने रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने मारपीट कर चाकू दिखाकर मोबाइल फोन ले लिया। उसे गिरवी रख रुपये ले गया। पुलिस ने लोहामंडी के नौबस्ता निवासी जीतू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
- यूपी में पूर्व ARTO अफसर के घर 22 किलो सोना-चांदी मिला, दीवारों और पैकटों में छिपाए थे करोड़ों रुपये; लखनऊ आवास पर विजिलेंस का छापा - July 8, 2026
- अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर: राम मंदिर दान चोरी विवाद पर बोले- ‘चोर को कोसिए, मंदिर को नहीं’, मर्यादा पर दिया बड़ा बयान - July 8, 2026
- आगरा में बारिश का कहर: सुभाष बाजार में बड़ा हादसा, नाले पर बनी दुकान ढही, मलबे में दबे लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - July 8, 2026