Agra, Uttar Pradesh, India. वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी चौराहे तक मार्ग में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने का कार्य दो माह पूर्व प्रारंभ हुआ था। यह मार्ग उद्यमियों, व्यापारियों व जन सामान्य के दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण है। इस मार्ग में पाइप लाइन बिछाने के कार्य में दो माह का समय लग जाना अति-अविलंब है। इस कार्य हेतु दो माह तक मार्ग को बंद करने से जनता ने अत्यंत कठिनाई का सामना किया है।
बहुत हो चुकी प्रतीक्षा
इतनी लंबी प्रतीक्षा के बाद अब पाइप लाइन बिछाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस खुदे हुए स्थान को शीघ्र भरवाने के लिए चैम्बर ने महापौर नवीन जैन एवं नगर आयुक्त से मांग की है। जनता को बहुत अधिक कठिनाई हो चुकी है। दीपावली का त्योहार निकट है। इसलिए मार्ग शुरू करने में तेजी लाई जाए।
इन्होंने की मांग
मार्ग के शीघ्र दुरस्तीकरण हेतु अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष योगेश जिंदल, कोषाध्यक्ष मयंक मित्तल, पूर्व अध्यक्ष एवं नागरिक सुविधा तथा सड़क यातायात प्रकोष्ठ के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंघल, अमर मित्तल, राजीव गुप्ता, मुकेश कुमार अग्रवाल, महेंद्र कुमार सिंघल, मनीष कुमार अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, सदस्यों में पीयूष अग्रवाल, गिरीश चंद गोयल, मुरारी लाल गोयल, राजेश अग्रवाल, अतुल कुमार गर्ग, मुनीष कुमार गुप्ता, मनीष बंसल, मनोज कुमार गुप्ता, सुनील सिंघल, विष्णु भगवान अग्रवाल, रजत अस्थाना आदि ने समर्थन किया है।
- Chat-Moderation-Standards in Cleopatra Slot(s) in Deutschland - October 9, 2026
- 888 Casino – Binnen Minuten Beginnen met Inschrijvingsgids in Nederland - October 8, 2026
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026