Noida News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में दो महिलाओं के बीच बहस हो रही है। दरअसल, एक महिला कुत्ते को बिना मास्क पहनाए लिफ्ट में ले जा रही थी। तभी पति-पत्नी आ गए और महिला से कुत्ते को मास्क पहनाने की अपील की। लेकिन महिला ने मास्क पहनाने से साफ मना कर दिया। इस पर दूसरी महिला के पति ने कहा कि ये किस तरह की लेडी है। इसके जवाब में महिला ने कहा कि तुम्हारी बीवी से तो अच्छी ही हूं। बता दें कि, इससे पहले भी नोएडा में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
इस घटना की 40 सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। इसमें दिख रहा है कि एक महिला लिफ्ट में एक कुत्ते के साथ खड़ी है। कुत्ते के गले में मजल मास्क लगा है। मगर, महिला ने उसे मास्क नहीं पहनाया है। लिफ्ट में चढ़ने के लिए एक दूसरी प्रेग्नेंट महिला पति के साथ गेट पर खड़ी है। वह कहती है कि कुत्तों की वजह से सोसाइटी में कितनी समस्या है। आपने टीवी में कुत्तों के काटने का CCTV देखा।
Noida. Again.
— Prashant Kumar (@scribe_prashant) July 7, 2023
इस पर महिला ने कहा कि आप जैसे लोग ही टीवी पर चलाते हैं। इस पर दूसरी महिला कहती है कि हम चलाएंगे। इस दौरान उसका पति कहता है कि मेरी पत्नी गर्भवती है और मास्क पहनाने की बात करता है। इस पर महिला ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दूसरी महिला के पति ने कहा कि ये किस तरह की लेडी है। जवाब में महिला ने कहा कि तुम्हारी बीवी से अच्छी ही हूं।
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026
- बुलंदशहर में खौफनाक वारदात: शादी से इनकार करने पर 38 वर्षीय प्रेमिका के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से किए 17 वार, बेरहमी से हत्या - August 12, 2026