Agra, Uttar Pradesh, India. ब्राह्मण चेतना परिषद ने संगठन का विस्तार किया है। उत्तर प्रदेश में 15 जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। आगरा का जिलाध्यक्ष पं. सतेन्द्र दीक्षित (शांता टॉवर, संजय प्लेस, आगरा) को नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष घोषित होते ही पं. सतेन्द्र दीक्षित ने ऐलान किया कि ब्राह्मणों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कौन कहां पर जिलाध्यक्ष
शाहजहांपुर में पं. गोपाल द्विवेदी, सीतापुर में पं. अभिषेक त्रिपाठी, लखीमपुर में पं. राजीव अग्निहोत्री, रामपुर में पं. उमेश दुबे, मैनपुरी में पं. अजय दुबे, हाथरस में पं. जितेन्द्र गौतम, कासगंज में पं. विशाल पांडेय, फिरोजाबाद में पं. मनोज भटेल, श्रावस्ती में पं. अमन पांडेय, महाराजगंज में पं. आशुतोष त्रिपाठी, चंदौली में पं. नारायण मूर्ति ओझा, कानपुर में पं. श्रीमती संतोष त्रिपाठी (महिला जिलाध्यक्ष), औरैया में पं. स्कंध नाथ दुबे, बनारस में पं. सचिन मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष पं. विश्वदीप अवस्थी और सचिव पं. रंजन दीक्षित ने आदेश जारी किया है।
ब्राह्मणों की आवाज को दबाने नहीं दिया जायेगा
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतेन्द्र दीक्षित ने ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक जितिन प्रसाद (पूर्व मंत्री भारत सरकार) अध्यक्ष वी.पी. मिश्रा (रिटायर आई.ए.एस.), प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एवं सचिव रंजन दीक्षित का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ब्राह्मणों पर हो रहे अनावश्यक रुप से अत्याचारों पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज किसी भी तरह के अनावश्यक अत्याचार सहन नहीं करेगा। ब्राह्मणों की आवाज को दबाने नहीं दिया जायेगा। हमारा पूरा संगठन व एक-एक कार्यकर्ता पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा व न्याय दिलाये जाने कि हर पुरजोर कोशिश करेगा।
परेशानी है तो संपर्क करें
उन्होंने जनपद के ब्राह्मणों से अपील की है कि किसी भी तरह की परेशानी हो किसी भी परिस्थिति में वो अपने आप को अकेला न समझें उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरा संगठन खड़ा है बस एक बार मुझसे संपर्क करके यथास्थिति से अवगत करायें।
इन्होंने जताई खुशी
खुशी व्यक्त करने वालों में अशोक पाण्डे (पीसीसी सदस्य), सुषमा पाण्डे, महेन्द्र रावत (एड़.), नवीन चन्द्र शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, मोहित शर्मा, नरेन्द्र कुमार दीक्षित, रामेन्द्र पचैरी, मनोज दीक्षित, ई. दिवाकर तिवारी, योगेश पाराशर, करुनेश मोहन दीक्षित, श्याम दीक्षित, अमित कुमार लवानिया, सेठी पण्डित, उमाशंकर उपाध्याय (राष्ट्रीय सचिव, किसान कांग्रेस), अनिल बिधौलिया (पीसीसी सदस्य), अवधेश शुक्ला, गौरव शर्मा, सुमित रावत, ललित त्यागी, अपूर्व शर्मा, सतेन्द्र उपाध्याय, अनुज शर्मा (पूर्व पार्षद), संतोष उपाध्याय, राम अवतार पचौरी, विपिन रावत, जयंती प्रसाद उपाध्याय, पुष्पेन्द्र मुदगल, अतुल शर्मा, मनीष मिश्रा, विवेक राम मुण्डोतिया, मनीष रावत, चेतन शर्मा, कपिल शोभाराम कौशिक, आलोक दीक्षित, आकाश शर्मा, विजय शर्मा, यतेन्द्र शर्मा, पंकज तिवारी, सौरभ दुबे, संतोष दीक्षित (एड.), संजय शर्मा, पुनीत पाराशर, नीरज शर्मा (एड.), रवि प्रकाश शर्मा, संजय उपाध्याय, धीरज शुक्ला, हरीश शर्मा, किशन पण्डित, सुशील शर्मा, कपिल शर्मा, रवि गौतम, सौरभ शर्मा, च्यवन शर्मा, कृष्ण कांत त्यागी, पवन शर्मा, शीलू पण्डित, निर्मल मिश्रा आदि प्रमुख हैं।
- Uudet nettikasinot 2026: Verovapaat voitot ja bonukset - June 15, 2026
- Luotettava nettikasino 2026: Nettikasino ja jatkuva kehitys - June 13, 2026
- bizzo casino 2026: guía y evaluación detallada - June 12, 2026