Agra, Uttar Pradesh, India. डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान एवं हावर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका के सेन्टर फॉर ग्लोबल बिजनेस स्टडीज के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी का दूसरा दिन शानदार रहा। सभी वक्ताओं का जोर शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए रोजगारपरक व शाश्वत जीवन मूल्य को समर्पित होने पर रहा। शिक्षा, अनुसंधान और शोध में आपसी सहयोग बढ़ाने पर बल दिया। कांफ्रेस में इस बात पर चर्चा हुई कि हम ज्ञान के आपसी आदान-प्रदान से विश्व में शांति व समृद्धि ला सकते हैं।
इन्होंने दिए सुझाव
फ्रांस के क्रिस्टोफर मर्टिन, नालंदा विश्वविद्यालय बिहार के कुलपति प्रो. वैद्यनाथ, जम्मू विश्वविद्यालय के प्रो. दीपक राज गुप्ता, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रो. रमेश चंद्र मिश्र, अमेरिका के पर्ड्यू विश्वविद्यालय, कैलूमेट के प्रो. जमालुद्दीन हुसैन, ओस्ट फोल्ड विश्वविद्यालय नार्वे की प्रो. कैथरीन लिन्स, लिविंग स्टोन विश्वविद्यालय अमेरिका की प्रो. निशा सिंह, कोपिन स्टेट विश्वविद्यालय अमेरिका के प्रो. एमानुएल एनारूओ, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रो. नागेन्द्र मिश्र, हावर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका में बिजनेस स्कूल के डीन प्रो. एंथोनी डी विल्बन, महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश धाकरे व पाकिस्तान के कराची में स्थित बारेट हडग्सन विश्वविद्यालय के डॉ. अबूजर वजीदी ने विभिन्न विषयों पर अपने अपने विचार व्यक्त किये।

18 विश्वविद्यालय मिलकर कर रहे कार्यक्रम
यहां यह बात महत्वपूर्ण है कि यह कार्यक्रम दुनिया के 18 विश्वविद्यालय मिलकर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा व हावर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका की अगुवाई में कर रहे हैं। इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इसमें कुलपति, शिक्षक, शोधार्थी व विद्यार्थी सभी की सहभागिता है।
छात्रों ने प्रस्तुत किए पेपर
विद्यार्थियों के लिये आयोजित सत्र में हावर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका की ओबरिया शा, बोवी स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका के आलूची म्बाह, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के अक्षत कुमार शर्मा, डॉ. जीवराज मेहता टेक्निकल इंस्टीट्यूट के सुरेन्द्र कुमावत, लिविंग स्टोन विश्वविद्यालय अमेरिका की ओकवान्ग टाइटस, वेलिन्गकर इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट गुजरात की अनुशा हिरवानी व पाकिस्तान के कराची स्थित बारेट हडग्सन विश्वविद्यालय के एमान रहमान आदि ने अपने पेपर प्रस्तुत किये।

प्रोफेसर लवकुश मिश्र ने किया संचालन
कार्यक्रम के अन्तराष्ट्रीय समन्वयक हावर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका के सेन्टर फार ग्लोबल बिजनेस स्टडीज के डायरेक्टर प्रो नरेन्द्र के रूस्तगी व संयोजक डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान के निदेशक प्रोफेसर लवकुश मिश्र ने संचालन किया।

- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026