Agra (Uttar Pradesh, India). जनपद के थाना मलपुरा क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में रविवार दोपहर को पड़ोसी युवक ने अपने घर में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रात को उसकी तबियत बिगड़ गई। सोमवार को इसकी जानकारी पीड़िता की मां को हुई। इस पर उसने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की। बुधवार सुबह पीड़िता की मां बेटी के साथ पुलिस चौकी मिढ़ाकुर पर पहुंच गई। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
ये है मामला
थाना मलपुरा क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में एक महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। महिला के पति की दो महीने पूर्व कैंसर से मौत हो गई है। बच्चों के पालन-पोषण के लिए वह कस्बे में चूड़ी बेचने का काम करती है। उसके घर पड़ोसी युवक असलम पुत्र बहादुर की पत्नी का आना जाना था। रविवार दोपहर 12 बजे असलम की पत्नी किसी काम से बालिका को अपने घर पर ले गई। असलम की पत्नी किसी काम से बाजार में निकल गई। इसके बाद असलम घर पर आ गया। घर में बच्ची को अकेला देख उसकी नीयत खराब हो गई। असलम ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
बालिका की रात को बिगड़ी हालत
जिसके बाद बालिका अपने घर पर आ गई। रात को उसकी हालत बहुत खराब हो गई। जिसके कारण उसे पूरी रात नीद नहीं आई। सोमवार सुबह उसने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। बेटी की बात सुनकर मां के होश उड़ गए। मां ने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की। पीडिता की मां ने आरोपी के परिजनों को बताया कि उसकी बेटी की हालत बहुत खराब हो गई है। वह दर्द से कराह रही है।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
लोकलाज के भय से पीडिता की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की। वह दो दिन तक घर में बंद रही। बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे वह अपनी बेटी के साथ पुलिस चौकी मिढ़ाकुर पर पहुंच गई। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस आरोपी असलम को पकड़कर थाने ले गई।
ये बोले पुलिस अधिकारी
थानाध्यक्ष मलपुरा अनुराग शर्मा ने बताया है कि मामले में आरोपी असलम पुत्र बहादुर के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026