Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा की सांस्कृतिक विरासत आगरा किले में सैकड़ों साधकों के साथ योग कर निरोग रहने का संदेश दिया। लाल किला परिसर में आयोजित योग शिविर में कैबिनेट मंत्री ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों और योग साधकों के साथ योग किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा योग भारतीय संस्कृति संस्कार और सभ्यता से जुड़ी हुई प्राचीन विधा है जो हमारे ऋषि-मुनियों ने निरोग रहने के लिए हमें विरासत के रूप में दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 9 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल में भारतीय संस्कृति और राष्ट्र उत्थान से जुड़ी हुई कई योजनाओं की शुरुआत की इनमें से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में देशवासियों के साथ विश्व भर के लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अभियान आज विश्वव्यापी बन गया है। भारत के अलावा विश्व भर के 84 से ज्यादा देशों में योग शारीरिक और मानसिक एकाग्रता के लिए किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा योग से न सिर्फ शरीर निरोग रहता है बल्कि मस्तिष्क के विकार भी दूर होते हैं। हमारी प्राचीन विधा आज भी शरीर के कई रोगों से बचाने में सक्षम है। योग सिर्फ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ही नहीं बल्कि हम सभी को अपने दैनिक जीवन में अपनाना होगा।
आगरा किले में आयोजित योग शिविर के दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, डॉ. अलौकिक उपाध्याय, सुनील करमचंदानी सहित सैकड़ों योग साधक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की पहल: आगरा में ‘एक पेड़ राष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में हुआ पौधारोपण - September 11, 2026