Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। वृंदावन क्षेत्र के गांव भरतिया में सोमवार की रात सनसनीखेज वारदात में ग्रामीणों ने 12 वीं कक्षा के छात्र को पीटपीट कर मार डाला, उसके साथी को अधमरा कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि छात्र अपने साथी के साथ अपने साथ स्कूल में पढने वाली कक्षा नौ की छात्रा से मिलने गया था। इसकी जानकारी परिजनों को हो गई। दोनों युवकों को पकड लिया गया। इनके साथ मारपीट की गई। इस घटना की सूचना किसी ने डायल 112 पर पुलिस को दे दी। रात में ही पुलिस गांव पहुंची और दोनों को वृंदावन के सौ सैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां छात्र साहब सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। साहब सिंह को गांव में ही ग्रामीणों ने पीट पीट कर मार डाला था, जबकि उसके साथी लक्ष्मण की हालत गंभीर बनी हुई है। छात्रा भरतिया तथा मृतक छात्र परखम गूजर गांव के रहने वाले हैं। किशोरी और मृतक छात्र जौनई गांव के एक स्कूल में पढते हैं। यहीं दोनों के बीच जान पहचान और मित्रता हुई।
चार को पुलिस ने रात में हिरासत में ले लिया, इन से पूछताछ की जा रही है
दोनों के गांवों की बीच करीब दो किलोमीटर का फासला है। घटना का खुलासा रात के करीब 11 बजे हुआ। इसके बाद दोनों गांवों में तनाव है। एसएसपी ने दोनों गांवों में पुलिस और पीएसी तैनान कर दी है। घटनाक्रम पर जनदीक से नजर रखी जा रही है। मृतक छात्र साहब सिंह के पिता भगवान सिंह ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, चार को पुलिस ने रात में हिरासत में ले लिया, इन से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र के किशोरी से प्रेम संबंध थे। जिसके चलते वह किशोरी से मिलने उसके घर गया था। दूसरी ओर मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि भरतिया के ग्रामीणों ने षणयंत्र के तहत घेर कर युवक को मारा है। उन्होंने किसी किशोरी के साथ किसी तरह के प्रेम संबंधों की जानकारी से भी इनकार किया।
उनको ग्रामीणों ने पकड़ लिया, दोनों की पिटाई की गई
वृंदावन कोतवाली इंस्पेक्टर अनुज मलिक ने बताया, दोनों युवक किशोरी से मिलने गए थे। साहब सिंह के किशोरी से प्रेम सम्बन्ध बताए गए हैं। उनको ग्रामीणों ने पकड़ लिया, दोनों की पिटाई की गई। वृंदावन पुलिस मामले की जांच में गहनता से जुटी है। दोनों गांवों के बीच तनाव को देखते हुए एक प्लाटून पीएसी, दो क्षेत्राधिकारी, तीन इंस्पेक्टर सहित पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक का शव भरतिया के एक मकान में मिला जबकि दूसरे युवक को ग्रामीणों ने पीटने के बाद बंधक बना लिया था।
सभी पहलुओं को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाही की जाएगीः एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने रात में ही घटना स्थल का दौरा किया। एसएपी ने कहा है कि थाना वृंदावन के गांव भरतिया से रात के समय सूचना प्राप्त हुई कि दो लोगों को पकड लिया गया है उनके साथ मारपीट हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची, जानकारी हुई कि साहब सिंह नामक व्यक्ति जो पास के परखम गांव का रहने वाला है चोटिल अवस्था में मौजूद है। उसे हास्पीटल में सिफ्ट किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर किया गया। मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर दी गई कि मृतक एक साथी के साथ भरतिया गांव की एक लडकी से मिलने उसके घर गया था। यहां लडकी के परिजनों द्वारा इसका विरोध किया गया और मारपीट की गई। सात लोगों को नामजद किया गया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी पहलुओं को संज्ञान में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाही की जाएगी।
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026