Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। मथुरा में हथियार तस्कर सक्रिय हैं। लगातार पुलिस बड़े गैंगों के खिलाफ कार्रवाही कर रही है। यहां यूएस मेड हथियारों से लेकर अंग्रेजी काल की बंदूकों की भी तस्करी हो रही है। पंचायत चुनाव की सुगबुहाट के साथ ही हथियारों की मांग बढ गई है। शनिवार को कोसीकलां पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग का खुलासा किया है। कार्रवाही के दौरान पांच बंदूकें बरामद की हैं। जिनमें से एक यू.एस मेड है तथा एक बंदूक अंग्रेजों के समय की है। दोनों आरोपियों को चौकी बांगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
तस्करी और खरीद फरोख्त से हासिल की गईं पांच बंदूकें मिली हैं
सीओ छाता जगदीश कालीरमण ने बताया कि कोसीकलां थाने की शाहपुर चौकी के अंतर्गत गांव नगला सिरोली और नगला उटावर से दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से तस्करी और खरीद फरोख्त से हासिल की गईं पांच बंदूकें मिली हैं। इनमें से एक बंदूक यूएस मेड है जबकि एक अंग्रेजों के समय की है। सीओ छाता के मुताबिक पांचों बंदूकें फैक्ट्री मेड हैं। इन्हें कहां से हासिल किया गया इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
कोसीकलां में कई आपराधिक मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं
पकडे गये दोनों युवक हथियार तस्कर हैं, जो अन्य जनपदों और पडोसी राज्यों से लाकर मथुरा में हथियारों की तस्करी करते हैं। जिन आरोपियों को पकडा गया है उनके खिलाफ थाना कोसीकलां में कई आपराधिक मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। आपराधिक मामले में ये लोग पहले भी जेल जा चुके हैं। चार बंदूकों के साथ गिरफ्तार शातिर मुब्बा उर्फ मुबारिक पुत्र कल्लू नगला उटावर से गिरफ्तार किया गया है। मुब्बा उटावर का ही रहने वाला है। दूसरा गिरफ्तार तस्कर उमर पुत्र सिब्बर नगला सिरोली का रहने वाला है। वहीं इनके साथ हथीन हरियाणा निवासी आकिल की धरपकड में पुलिस लगी हुई है।
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026