सादगी के बड़े-बड़े दावे करने के बाद अब अरविंद केजरीवाल अपने घर में सुख-सुविधाओं के लिए आम जनता के करोड़ों रुपए खर्च करने के मामले में घिरते जा रहे हैं। रविवार को कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला।
अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि अरविंद केजरीवाल के मकान के लिए 45 करोड़ नहीं, 171 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। बकौल माकन, दिल्ली के मुख्यमंत्री के मकान को फैलाने के लिए अधिकारियों के मकान गिराए गए और उन अधिकारियों के लिए सीडब्ल्यूजी खेल गांव में 21 फ्लैट खरीदे। ऐसे एक फ्लैट की कीमत 6 करोड़ है। दिल्ली सरकार ने यह राशि भी सरकारी खजाने से दी है, जिसे केजरीवाल से वसूला जाना चाहिए।
अजय माकन ने आरोप लगाया कि नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए केजरीवाल सरकार ने हेरिटेज बिल्डिंग को गिरा कर दो मंजिला इमारत बना दी।
अजय माकन ने कहा कि एक मुख्यमंत्री की सादगी क्या होती है, यह कोई शीला दीक्षित से सीख सकता है। मुख्यमंत्री रहते शीला दीक्षित का बंगला सभी के लिए खुला था और हर कोई देख सकता है कि वे कितना सामान्य जीवन व्यतित करती थीं।
- आगरा में सरकारी हरियाली अभियान पर ‘मेला’ पड़ा भारी: मुख्यमंत्री के आगमन पर सहेजे गए पौधों को डिवाइडर पर दुकानें लगाकर किया जा रहा नष्ट - July 12, 2026
- आलौकिक होगा आगरा का जनकपुरी महोत्सव: विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की विधिवत घोषणा, भावना स्टेट में शुरू हुआ उत्साह का माहौल - July 12, 2026
- कैट आगरा की नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण: अध्यक्ष रोहित कत्याल के नेतृत्व में व्यापारी जगत ‘विकसित भारत’ के संकल्प को देगा गति - July 12, 2026