रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब भ्रष्टाचार पर हमला हो रहा है, बड़े नेता जेल जा रहे हैं… वे (विपक्ष) दावा करते हैं कि यह जांच जान-बूझकर की गई है। यह सरकार सभी भ्रष्ट नेताओं की जांच करेगी, चाहे वे कितने भी प्रमुख क्यों न हों।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान में पूरा जोर लगा रखा है। दोनों पार्टियों के बीच परस्पर विरोधी बयानबाजी का दौर भी चरम पर है। इसी बीच रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने बुधवार को कर्नाटक के धारवाड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भ्रष्टाचार पर हमला हो रहा है, बड़े नेता जेल जा रहे हैं… वे (विपक्ष) दावा करते हैं कि यह जांच जानबूझकर की गई है। यह सरकार सभी भ्रष्ट नेताओं की जांच करेगी, चाहे वे कितने भी प्रमुख क्यों न हों।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण देकर भारत के संविधान की अवमानन की। 1975 में मनमाने तरीके से संविधान में संशोधन कर आपातकाल लगाकर लाखों की संख्या में लोगों को जेल में डाल दिया। भाजपा कभी ऐसा पाप नहीं कर सकती चाहे सत्ता मिले या न मिले।
रक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि भ्रष्टाचार इतना है कि अगर मैं 100 पैसा भेजता हूं तो लोगों को 14 पैसा मिलता है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में हम अगर किसानों के खाते में 10 हजार रुपये भेजते हैं तो उन्हें 10 हजार ही मिलते हैं।
- संस्कार और मनोरंजन का अनूठा संगम: लायंस क्लब प्रयास के सहयोग से वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म - September 20, 2026
- आगरा में शिवहरे समाज के मेधावी बच्चों और हस्तियों का सम्मान, ‘जय महिष्मती’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक को मिला ‘शिवहरे कला-साहित्य रत्न अवार्ड’ - September 20, 2026
- संत शिरोमणि दुर्बलनाथ का 165वां जन्मोत्सव: आगरा में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों को लेकर उमड़ेगा जनसैलाब - September 20, 2026