आगरा और अलीगढ़ मंडल के अलावा दिल्ली, एमपी, राजस्थान से आ रहे साहित्य प्रेमी
सुबह 10 से रात्रि 9 बजे तक यूथ हॉस्टल आगरा में चलेगा कार्यक्रम, तैयारियां पूरी
Live Story time
Agra, Uttar Pradesh, India. विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट, भारत एवं निखिल प्रकाशन समूह द्वारा बृज क्षेत्र के साहित्यकारों के लिए 16 अप्रैल, 2023 को यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस, आगरा में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कई पुस्तकों के लेखक और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह समेत 148 साहित्यकारों का सम्मान समारोह होगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. मोहन मुरारी शर्मा ने बताया कि प्रातः 10 बजे से एक बजे तक राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी, जिसका विषय है- हिन्दी गीतकाव्य की नवीन विधा सजलः एक विमर्श। मुख्य अतिथि प्राउड ऑफ एमपी प्रो. हरी सिंह कुशवाह (उज्जैन) हैं। अध्यक्षता करेंगे केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के भाषा प्रसार विभागाध्यक्ष प्रो. उमापति दीक्षित। विषय प्रवर्तन साहित्य भूषण डॉ. रामसनेहीलाल शर्मा यायावर। मुख्य वक्ता हैं सजल सर्जना समिति, मथुरा के अध्यक्ष डॉ. अनिल गहलौत। विशिष्ट अतिथि विवेक कुमार मिश्रा (एसडीएम फिरोजाबाद) और विशिष्ट वक्ता हैं डॉ. श्याम सनेही लाल शर्मा (भिंड, मध्य प्रदेश)। कार्यक्रम समन्वयक कृष्ण कुमार कनक, संयोजक हैं कु. चंचल माहौर।

अपराह्न 2 बजे से शाम पांच बजे तक 148 साहित्यकारों को राष्ट्र गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। डॉ. रामसनेही लाल शर्मा (फिरोजाबाद), आचार्य यादराम सिंह कविकिंकर (पूर्व अपर आयुक्त), प्रो. केएस रावत कासगंज (कार्यक्रम अध्यक्ष), प्रो. हरी सिंह कुशवाहा (उज्जैन, मुख्य अतिथि), डॉ. अंजना वशिष्ठ रावत (कासगंज), डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल (गाजियाबाद), डॉ. रश्मि शर्मा (अजमेर), कृष्ण कुमार कनक (फिरोजाबाद) अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

शाम छह बजे से नौ बजे तक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा। मुख्य अतिथि छावनी परिषद आगरा के उपाध्यक्ष डॉ. पंकज महेन्द्रू हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजेश खुराना और आचार्य यादराम सिंह कविकिंकर, डॉ. रामसनेहीलाल शर्मा भाग लेंगे। अध्यक्षता डॉ. राजेन्द्र मिलन करेंगे। मंच संचालन निशिराज और नूतन अग्रवाल ज्योति करेंगी। विवेक कुमार मिश्रा फिरोजाबाद, डॉ. राजकुमार रंजन, डॉ. शशि गुप्ता, संजय गुप्त, इंदल सिंह इन्दु, विनय बंसल आगरा, रघुवर आनंद नई दिल्ली, प्रेमचंद शाक्य प्रेम मैनपुरी, रजिया बेगम जिया धौलपुर, हरिओम सिंह विमल, रियाज इटावी, वासीन अंसारी इटावा को आमंत्रित किया गया है।
- Parhaat nettikasinot 2026: Luotettavuus ja bonusten arviointi - June 16, 2026
- Past Win Records and Big Payouts in Big Bass Bonanza Machine for United Kingdom - June 16, 2026
- Gioca dal vivo e vinci subito in Italia su Golisimo Casino - June 15, 2026