दिल्ली में बदमाशों ने मटियाला में नजफगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र मटियाला की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि सुरेंद्र पर यह हमला किसने किया और क्यों। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला उस दौरान अपने कार्यालय में बैठे थे। वारदात को बिंदापुर थाना क्षेत्र में की है। सुरेंद्र भाजपा किसान मोर्चा नजफगढ़ जिला के प्रभारी थे। 6 गोली मारी गई,इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
गोली लगने के बाद घटनास्थल पर सुरेंद्र के साथ मौजूद दोनों लोगों ने खुद को संभाला और स्वजन को जानकारी दी। मौके पर फौरन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सुरेंद्र को द्वारका स्थित आकाश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला को गोली मार कर हत्या करने मामले पर द्वारका जिला के डीसीपी एम हर्षवर्षधन ने बताया कि अभी मौके पर मामले की छानबीन में पता चला की सुरेंद्र मटियाला को कई गोली मारी गई है। उनको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। उस समय गोली मारी गई जब वे ऑफिस में थे। जांच में और जो भी जानकारी सामने आएगी तुरंत उसे अपडेट किया जाएगा। पुलिस की कई टीम लगा दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ व आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जाँच को आगे बढ़ा रही है।
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई जिला-महानगर अध्यक्षों की बैठक, मांगे गए संभावित प्रत्याशियों के नाम - August 31, 2026
- आगरा के ताजगंज में नगर निगम की ताबड़तोड़ छापेमारी: स्पा और होटल से आपत्तिजनक सामग्री मिलने से मचा हड़कंप - August 31, 2026
- ‘देखिए सर, तमंचा लोड तो नहीं है…’– कैमरे के सामने आगरा पुलिस के फिल्मी अंदाज ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां, अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी का ड्रामाई वीडियो चर्चा में - August 31, 2026