आगरा। थाना किरावली क्षेत्र अंतर्गत गांव में कथित भाजपा नेता और उसके पुत्र समेत दो अन्य पर किरावली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना विगत 13 नवंबर की है। रिंकी पुत्री बालकिशन (दोनों काल्पनिक नाम), अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान कथित भाजपा नेता ने घर में घुसकर रिंकी से छेड़खानी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे कथित भाजपा नेता के पुत्र और दो अन्य साथियों ने भी इसकी पुनरावृत्ति शुरू कर दी। रिंकी द्वारा विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गयी और जान से मारने की भी धमकी दी गयी। इसी दौरान रिंकी का भाई मौके पर पहुंच गया। उसके साथ भी दबंगों ने जमकर मारपीट की। घटना के बाद चारों दबंग मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी देकर भाग निकले।
सूत्रों के अनुसार घटना के चार महीनों तक पूरा परिवार भय के साये में जीता रहा। पुलिस से शिकायत करने की भी हिम्मत नहीं हुई। आखिरकार परिवार का सब्र जवाब दे गया। बीते दिनों परिवार ने रिंकी को हिम्मत देकर पुलिस के समक्ष शिकायत के लिए रजामंद किया। रिंकी ने थाने पर पहुंचकर चारों दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। किरावली पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर चारों दबंगों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
- गवाही देने की रंजिश में वारदात: आगरा में युवती पर हमले के मामले में पुलिस की जांच तेज, आरोपियों की तलाश जारी - June 28, 2026
- भैंस को बांधने के दौरान हुआ था हादसा: आगरा के पिनाहट में वृद्ध की मौत को लेकर फैली अफवाहों पर पुलिस ने लगाया विराम - June 28, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ चुनाव: 5 पदों पर 17 प्रत्याशी मैदान में, अध्यक्ष पद के लिए अनिल श्रीवास्तव और अखिलेश चौधरी में सीधी टक्कर - June 28, 2026