Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। परिजन रातभर बालिका को ढूंढते रहे। ग्रामीणों ने थाना यमुनापार पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। रातभर लापता रही नौ वर्षीय बालिका का सुबह शव मावली के जंगल में मिला। बच्ची का शव खेत में पड़े होने की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव खून से लथपथ था। कपड़े फटे हुए थे। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने शव को नहीं उठने दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई। सीओ स्तर के अधिकारी के साथ ग्रामीणों की हाथापाई तक हो गई।
आरोपी युवक बदमाश किस्म का है, घटना के बाद से गांव से गायब है
पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से ग्रामीण भिड गये। कुछ ही देर में आला पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या का आरोप है। गांव के ही नामजद पर बालिका के परिजनों ने आरोप लगाया है। आरोपी युवक बदमाश किस्म का है और गांव के लोग उससे डरते हैं। घटना के बाद से ही आरोपी युवक गांव से गायब है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुबह तडके ही एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंच गये और घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के खुलासा के निर्देश दिये। इस बीच गांव ढहरूआ में तनाव बना हुआ है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।
बालिका का शव गांव मावली कोल्ड स्टोरेज के समीप पड़ा मिला
थाना यमुनापार के गांव डाहरुआ निवासी व्यक्ति की आठ साल की पुत्री सोमवार की शाम गांव की एक दुकान पर से आंखों का ट्यूव लेने गई थी। आरोप है पड़ोसी ने बालिका को अगवा कर लिया और अपनी भांजी के साथ उसे लेकर गांव नौगांव पहुंच गया। उसको बालिका को ले जाते गांव के लोगों ने देख लिया था। मंगलवार की सुबह बालिका का शव गांव मावली कोल्ड स्टोरेज के समीप पड़ा मिला। पीड़ितों का कहना है ग्रामीणों ने आरोपी को बालिका को ले जाते देखा था। वारदात को उसी ने अंजाम दिया है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि अगर थाना यमुनापार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो घटना को टाला जा सकता था।
एसएसपी मथुरा डा.गौरव ग्रोवर ने बताया थाना यमुनापार में रात करीब 11 ढहरूआ गांव के ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि आठ साल की बच्ची के साथ गई उनकी नौ वर्षीय बच्ची मिल नहीं रही है। सूचना पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि पडोस की एक बच्ची जो आठ साल की है उसके साथ गई थी। यह बात भी निकल कर आई कि आठ वर्षीय बच्ची का मामा दूसरी बच्ची को छाता में छोड कर वहां से फरार हो गया। सर्च आपरेशन चल रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उसे हिरासत में लिया जाएगा।
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026