राहत सामग्री, राशन, मास्क और सेनेटाइजर, न्यू आगरा पार्क में पंखे किए दान
Agra (Uttar Pradesh, India)। अपनों से उपेक्षित बुजुर्गों के लिए रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी आगे आया है। लॉकडाउन और कोरोना के बाद से इन बुजुर्गों के लिए संकट है। ऐसे में क्लब ने यहां रह रहे बुजुर्गों के लिए राशन, मास्क और सेनेटाइजर दान किया। वहीं एक और समाजसेवी गतिविधि में क्लब ने न्यू आगरा पार्क के लिए पंखे दान किए।

रामलाल वृद्धाश्रम
क्लब के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि कैलाश मंदिर स्थित रामलाल वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की जुबां भले ही उनके अपनों की करतूतें छुपाती हो, लेकिन उनकी आंखें उनका दर्द बयां करती हैं। उन्होंने आश्रम के लिए आगे भी हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। रविवार को रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के पदाधिकारी यहां रह रहे 250 से अधिक बुजुर्गों के लिए राशन लेकर पहुंचे। उन्होंने बुजर्गों से बात की तो उनका कहना था कि घर से अच्छे तो आश्रम में ही हैं। वहां बच्चों ने ठुकरा दिया था लेकिन यहां आपस में अपना दर्द बांट लेते हैं।
चिकित्सा सुविधा भी मुहैया कराएंगे
रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, रोटेरियन डॉ. डीवी शर्मा ने आश्रम का भ्रमण किया। उन्होंने बुजुर्गों से उनका हाल-चाल पूछा, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। आश्रम के संचालक शिवप्रसाद शर्मा को आश्वासन दिया कि यदि बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर वे कभी भी उनसे संपर्क कर सकते हैं। चिकित्सा शिविर लगाकर भी उनका स्वास्थ्य देखा जाएगा। पदाधिकारियों ने आश्रम में संचालित मेडिकल सुविधाओं का भी अवलोकन किया।

न्यू आगरा पार्क
वहीं दूसरी समाजसेवी गतिविधि न्यू आगरा पार्क में हुई। यहां होने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के लिए क्लब की ओर से न्यू आगरा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को पंखे दान दिए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, रोटेरियन डॉ. डीवी शर्मा, मोतीलाल जैन, समीर राणा, यादराम वर्मा, संजय गोयल, राजीव सिंह, धीरज गोयल, सुमन बंसल, राजेश सुराना, न्यू आगरा रेजिटेंड वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मपाल, पार्षद हरी कुमारी, बाबू भाई, मुकेश अग्रवाल, दिनेश चैधरी, योगेश गुप्ता आदि मौजूद थे।
- Quiétude et Grandes Victoires chez Lizaro Casino en France - September 5, 2026
- Kunkku kasino 2026: Pelivalikoima ja verovapaa kasino - September 4, 2026
- Festival Event Glowing Crown Slot Road Gathering in UK - September 3, 2026